Vivo X300 Ultra: आईफोन से लेकर सैमसंग का सिस्टम हैंग! Dual 200MP कैमरा और बैटरी बनेगा गेम चेंजर!

Vivo X300 Ultra: वीवो एक्स 300 अल्ट्रा बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसका कैमरा आईफोन और सैमसंग के महंगे प्रीमियम फोन्स पर भारी पड़ सकता है।

Vivo X300 Ultra

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Vivo X300 Ultra:  वीवो 30 मार्च 2026 को अपनी मच अवेटेड वीवो एक्स300 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। भारत में अभी तक इसकी लॉन्च डेट का एलान नहीं हुआ है। इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन वीवो एक्स 300 अल्ट्रा बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कंपनी ने इसके कैमरे पर बहुत ज्यादा काम किया है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए इसमें डूयल 200MP कैमरा  मिल सकता है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी के साथ पावरफुल  प्रोसेसर मिलने की भी पूरी उम्मीद है। खबरों  की मानें तो वीवो की इस अपकमिंग सीरीज का मुकाबला  मोबाइल मार्केट में आईफोन 17 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा से होगा।

Vivo X300 Ultra में मिल सकता है पावरफुल कैमरा

Vivo X300 Ultra फोन के कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसमें  Dual 200MP कैमरा सेटअप  मिल रहा है। आज से पहले ये किसी भी मोबाइल में नहीं दिया गया है। पिक्चर और वीडियो को सिनेमैटिक  बनाने के लिए कंपनी इसमें  प्रोफेशनल-ग्रेड स्टेबलाइजेशन और Zeiss Optics जैसे फीचर्स दे सकती है। वीवो एक्स 300 अल्ट्रा के मैन कैमरे में 200MP का Sony LYT-901 सेंसर मिल सकता है। वहीं, दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 200MP का Samsung HP0 पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। इसकी जूम क्वालिटी को बढ़ाने के लिए गिम्बल-लेवल और स्टेबलाइजेशन मिल सकता है। इतना ही नहीं दूर की चीजों के कैप्चर करने के लिए 400mm और 800mm तक की फोकल लेंथ वाली एक्सटेंडेड लेंस किट मिल सकती है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। ये कैमरा 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो के साथ सिनेमैटिक फ्रेम रेट को सपोर्ट कर सकता है। आज से पहले ऐसे कैमरा फीचर्स एप्पल और सैमसंग के किसी भी प्रीमियम और महंगे फोन में नहीं दिए गए हैं।

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर

वीवो एक्स 300 स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ 120W की वायर्ड फास्ट चार्जर और 40W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। ये फोन को लंबे समय तक बैटरी बैकअप देगी।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

गेमिंग और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कंपनी वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में
Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर दे सकता है। इसमें Adreno 840 GPU मिल सकता है। ये चिप एआई से लैस हो सकती है। वहीं, इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

डिस्प्ले और आंखों की सुरक्षा

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा में 6.82-इंच की 2K+ (Quad HD+) कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, ये धूप में भी क्लियर देखेगी। इसके साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए 3840Hz PWM Dimming की प्रोटेक्शन मिल सकती है।

यूजर को मिल सकते हैं खास फीचर्स 

पानी और धूल से बचाने के लिए वीवो एक्स 300 अल्ट्रा में IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए आर्मर ग्लास मिल सकता है। बिना नेटवर्क वाले फोन में इमरजेंसी मैसेज और कॉल को करने के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। हैकर्स से बचाने के लिए Privacy इंडिकेटर की सुविधाी मिल सकती है।

वीवो के अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन की संभावित कीमत 

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा को कंपनी 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इस फोन की कीमत 1 लाख से ऊपर हो सकती है। आपको बता दें, कंपनी ने अभी तक वीवो के इस प्रीमियम फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

Exit mobile version