Vivo X300 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra: मोबाइल फोटोग्राफी की बात आएगी, तो वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को जरूर शामिल किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही फोन निर्माता अपने अपकमिंग मोबाइलों के जरिए ग्राहकों का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा और ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा दोनों फोन्स की कई लीक रिपोर्ट्स इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। ऐसे में अगर आप इन आगामी फोन्स में से किसी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल में वीवो एक्स300 अल्ट्रा बनाम ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा के बीच किए गए अंतर को समझना चाहिए। इससे आपको किसी एक का चुनाव करने में आसानी हो सकती है।
वीवो एक्स300 अल्ट्रा को खास बना सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 अल्ट्रा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकती है। इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आ सकता है। 6.82 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट मिलने का अनुमान है। 7000mAh की बैटरी पावर और 100W का वायर्ड चार्जर इसे खास बना सकता है। जबकि इसके कैमरे की बात करें, तो 200एमपी का प्राइमरी लेंस, 200एमपी का टेलीफोटो कैमरा और 50एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल करने की योजना है। आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा में धमाल मचाएंगी ये खूबियां
वहीं, कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा प्रीमियम फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर जोड़ने की प्लानिंग है। कंपनी इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दे सकती है। इसमें 6.78 इंच की धांसू डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। 7050mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसमें 200एमपी का मेन लेंस, 200एमपी का टेलीफोटो सेंसर और 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल करने की आशंका है। जबकि आगे की तरफ 50एमपी का फ्रंट शूटर मिल सकता है।
किस प्रीमियम मोबाइल का करें चयन?
बता दें कि वीवो एक्स300 अल्ट्रा और ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा दोनों ही फ्लैगशिप कैटेगरी में एंट्री कर सकते हैं। वीवो एक्स300 अल्ट्रा मोबाइल का दाम 129999 रुपये हो सकता है। इसे 7 मई को भारत में लॉन्च करने की योजना है। जबकि ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन का शुरुआती प्राइस 80 से 90000 रुपये के करीब रहने की आशंका है। इसे अप्रैल के आखिर में चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। ऐसे में इनके लॉन्च के बाद आप अपनी पसंद, जरूरत और समझ के हिसाब से किसी भी फोन का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
