---Advertisement---

Vivo X90 Series: Mediatek Dimensity 9200 Processor और खतरनाक फीचर्स के साथ लॉन्च हुए वीवो के दो जबरदस्त फोन, देखें डिटेल

Vivo X90 Series: दुनिया में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपनी नई सीरीज को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि वीवो ने इस सीरीज को चीन में बीते साल पेश किया था। वीवो ने Vivo X90 Series ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2023 12:05 अपराह्न

Vivo X90 Series
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X90 Series: दुनिया में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपनी नई सीरीज को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि वीवो ने इस सीरीज को चीन में बीते साल पेश किया था। वीवो ने Vivo X90 Series को पेश कर दिया है, इसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus फोन को दिखाया गया है। वीवो की इस सीरीज को जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है।

Vivo X90 Series के फीचर्स

आपको बता दें कि वीवो ने इस सीरीज में मिडियाटेक डाइमेंशन 9200 प्रोसेसर दिया है। Vivo X90 और Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों ही फोन्स में कर्व्ड एज का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्क्रीन के बीच में पंच होल दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ही फोन्स में फुल HDप्लस का रेज्योलूशन दिया गया है। इसमें 120ह्ट्स का ताजा रिफ्रेश रेट दिया गया है और दोनों में ही 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ HDR10प्लस का भी सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें: ANDROID 14 में मिलेगा APPLE वाला खास फीचर, इसके बाद नहीं पड़ेगी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

Vivo X90 Series की बैटरी

इन दोनों फोन्स में 12GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही दोनों ही मोबाइल में वेपर कूल तकनीक दी गई है। वहीं, इसमें 4810mah की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी 120 वाट का वायर्ड चार्जर देती है तो 50 वाट का वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Vivo X90 Series का कैमरा सैटअप

वीवो के दोनों मॉडल में रियल पैनल में ट्रिपल कैमरा सैटअप मिलता है। Vivo X90 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, Vivo X90 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का प्रोट्रेट कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, इन दोनों ही फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा सैटअप दिया गया है। ये फोन एंड्राइड 13 ओएस पर काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: CAR SALES IN JANUARY 2023 IN INDIA: MARUTI और TATA को धकेलकर आगे निकली TOYOTA, एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026