---Advertisement---

Vivo Y11 5G and Vivo Y21 5G: एडवांस चिपसेट से लेकर बैटरी तक होगी जबरदस्त, क्या किफाएती प्राइस में धूम मचाएंगे आकर्षक AI स्पेक्स? जानें लीक्स

Vivo Y11 5G and Vivo Y21 5G: वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी फोन्स को चीन समेत कुछ देशों में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में अब इन्हें जल्द ही धाकड़ फीचर्स के साथ भारत में लाने की तैयारी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 4:12 अपराह्न

Vivo Y11 5G and Vivo Y21 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y11 5G and Vivo Y21 5G: स्मार्टफोन मार्केट में वीवो का धमाल जारी है। वीवो ने हाल ही में ‘वी’ सीरीज के तहत नया मोबाइल भारत में लॉन्च किया था। ऐसे में अभी उस फोन का खुमार उतरा भी नहीं है और फोन कंपनी ने अपने नए मोबाइलों को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी मॉडल जल्द ही इंडियन बाजार में तहलका मचा सकते हैं। इन दोनों ही फोन्स को पॉकेट फ्रेंडली दाम पर उतारने की चर्चा है। ऐसे में इनके फीचर्स इंटरनेट पर फैन्स का दिल जीत सकते हैं।

Vivo Y11 5G and Vivo Y21 5G में मिल सकते हैं ये धाकड़ स्पेक्स

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी में काफी बढ़िया चिपसेट आने की उम्मीद जताई गई है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ एक इन हाउस चिप को भी शामिल किया जा सकता है। साथ ही कंपनी अपने ओएस को भी जोड़ सकती है, जिससे एंड्रॉयड 16 ओएस को भी अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इन दोनों फोन्स में धांसू मल्टीटास्किंग और गेमिंग स्पेक्स रख सकती है। इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। यह लगभग 50 मिनट में फोन को फुल चार्ज करने की क्षमता के साथ आएगा।

वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी को खास बनाएंगे ये एआई फीचर्स

कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो आगामी वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी फोन्स में 6.59 इंच की स्क्रीन और 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। साथ ही 1800 निट्स की ब्राइटनेस आ सकती है। वहीं, इनमें कई लुभावने और दमदार एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें एआई इरेज, एआई कैमरा एन्हांसमेंट, एआई गेमिंग, एआई पावर एफिशियंसी, एआई बैटरी मोड, एआई चार्जिंग और एआई टर्बो मोड जैसे आधुनिक फीचर्स तहलका मचा सकते हैं।

क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल

उधर, लीक्स में बताया गया है कि वीवो वाए 11 5जी और वीवो वाए 21 5जी मोबाइल अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकते हैं। इनका दाम 15 से 25 000 रुपये के बीच रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इन दोनों मोबाइल को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026