---Advertisement---

Vivo X500 फोन के साथ प्रोफेशनल कॉम्पैक्ट कैमरे का काम करेगा वीवो का ये हाईटेक स्मार्टफोन! लीक फीचर्स ने फोटोग्राफर्स को किया एक्साइटेड

Vivo X500 : वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की लॉन्चिग को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसके लीक्स फीचर्स ने खलबली मचा दी है। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 4:35 अपराह्न

Vivo X500
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X500: वीवो की एक्स सीरीज अपने प्रीमियम कैमरे के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, यूजर्स इन्हें खरीदने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। अपने चाहने वालों के लिए कंपनी एक बार फिर वीवो एक्स500 सीरीज लाने की तैयारी कर रही है। हालंकि अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके बेस मॉडल वीवो एक्स500 स्मार्टफोन के कुछ लीक फीचर्स ने लोगों का ध्यान खींचा है।  लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को प्रोफेशनल कॉम्पैक्ट कैमरा बनाने के लिए कंपनी अलग से किट दे सकती है। जिसके कारण फोटोग्राफी करने वालों के लिए ये DSLR का काम करेगा।

Vivo X500 फोन में कैसा मिल सकता है कैमरा?

वीवो एक्स500 मॉडल में कंपनी 50MP Sony LYT-838 सेंसर LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ दे सकती है। इसमें 200MP Samsung HP9 सेंसर के साथ पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन को व्लॉगिंग के लिए बनाया जा रहा है। इससे 4K 120fps क्वालिटी में सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो बनाई जा सकती है। वहीं, 10x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम मिल सकता है। अंधेरे और कम लाइट में क्लियर क्वालिटी फोटो वीडियो बनाने के लिए Zeiss सेंसर मिल सकता है। प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए कंपनी अलग से टेलीफोटो एक्सटेंडर किट दे सकती है।

वीवो एक्स500 मॉडल  का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo X500स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83-इंच  की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगा। ये एंटी-पीप डिस्प्ले होगी। जो कि, सिर्फ यूजर को ही दिखेगी।
बैटरी/चार्जर7000mAh की बैटरी 100W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है।
प्रोसेसरDimensity 9600 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।

 

वीवो एक्स500 5जी स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

अभी तक वीवो एक्स500 5जी की लॉन्चिग और कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है। इस फोन को 60 हजार के आस-पास की संभावित कीमत में इसी साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। इसकी स्टोरेज वेरियंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लेस हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026