---Advertisement---

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के लौटने में भगवान गणेश की क्या थी भूमिका, उनकी वापसी पर भारत में क्यों है जश्न का माहौल

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स गणेश जी की मूर्ति को अपने साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले गई थीं और अपने पूरे प्रवास के दौरान उसे अपने पास ही रखा था। वह खास तौर पर भगवान गणेश को अपना आराध्य मानती हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 19, 2025 9:28 पूर्वाह्न

Sunita Williams
Follow Us
---Advertisement---

Sunita Williams: देश-दुनिया की ताजा खबरों की सीरीज में आज हम बात करेंगे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी “बुच” विल्मोर के एक विस्तारित मिशन पर नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के बारे में। जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। Sunita Williams की इस खास उपलब्धि पर भारतीय लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसके अलावा इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams का भगवान गणेश से क्या आध्यात्मिक लगाव है। इन तमाम चर्चाओं पर बात करने से पहले अगर आप डीएनपी इंडिया के नए पाठक हैं तो इसे फॉलो कर लें। वहीं अगर आप इसे गूगल न्यूज के जरिए पढ़ रहे हैं या किसी अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए पहली बार यहां आए हैं तो इसे फॉलो और सेव कर लें। ताकि आप दुनिया भर की विश्वसनीय खबरों से रूबरू होते रहें।

9 महीने बाद धरती पर लौटीं Sunita Williams

लेख की शुरुआत नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी “बुच” विल्मोर की नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर वापसी से होती है। जब क्रू-9 फ्लोरिडा, अमेरिका के तट के पास उतरा, तो International Space Station पर एक अप्रत्याशित रूप से लंबा प्रवास समाप्त हो गया।

मालूम हो कि पूरी दुनिया Barry Wilmore और भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams की सराहना कर रही हैं। और हो भी क्यों न। क्योंकि इन दोनों के साहस और विज्ञान के प्रति समर्पण ने एक नए युग की नई राह प्रशस्त की है। 5 जून, 2024 को शुरू होने वाला उनका मिशन केवल आठ दिनों तक चलने वाला था। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण, वे साहसी व्यवहार का प्रदर्शन करते हुए नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे।

Sunita Williams का आध्यात्मिक जुड़ाव

अब बात करते हैं सुनीता विलियम्स के आध्यात्म की ओर विशेष झुकाव और उससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा की। जिसकी जानकारी उनकी बहन फाल्गुनी पांड्या ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए साझा की। जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। न्यूजर्सी में न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में उनकी बहन फाल्गुनी पांड्या सुनीता विलियम्स की वापसी पर खुशी जताती नजर आईं और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने की बात कही। इसके अलावा उनका कहना है कि सुनीता विलियम्स गणेश जी की मूर्ति को अपने साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले गई थीं और अपने पूरे प्रवास के दौरान उसे अपने पास ही रखा था।

फाल्गुनी पंड्या के अनुसार सुनीता विलियम्स हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखती हैं। वह खास तौर पर Lord Ganesha को अपना आराध्य मानती हैं। वह कहती हैं कि इसके जीवंत उदाहरण के लिए हम उनकी एक तस्वीर की चर्चा कर सकते हैं, जिसे सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में रहने के दौरान साझा किया था। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भगवान गणेश की मूर्ति उनके पास ही ISS पर अंतरिक्ष में तैरती हुई दिखाई दी थी।

आध्यात्मिक मार्ग में आस्था क्यों जरूरी है?

सुनीता विलियम्स की आध्यात्मिक आस्था से जुड़ी खबर सामने आने के बाद इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि आध्यात्मिक मार्ग में आस्था क्यों जरूरी है? एनवीटी हिंदी में प्रकाशित एक लेख में इस पर स्वामी मुकुंदानंद के अनमोल विचार लिखे गए हैं। जिसमें स्वामी मुकुंदानंद कहते हैं कि “अगर हमारी मान्यताएं उचित ज्ञान पर आधारित हैं, जो अचूक और विश्वसनीय है, तो हम समझदारी से निर्णय ले पाएंगे और अपने जीवन को अनुकूल दिशा में ले जा पाएंगे।”

ये भी पढ़ें: PM Modi के इन शब्दों ने चीन को क्यों याद दिलाया ‘ड्रैगन-हाथी डांस’? Lex Fridman Podcast में India China Relations पर हुआ बडा खुलासा

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026