---Advertisement---

WhatsApp Chat Lock: यूजर्स को नहीं सताएगा चैट्स लीक होने का डर, वॉट्सएप जल्द ला रहा ये खास फीचर

WhatsApp Chat Lock: मेटा के अधीन आने वाला वॉट्सऐप एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल कंपनी अपने खास फीचर चैट लॉक को और सिक्योर करने काम कर रही है। इसके लिए कंपनी एक खास प्रोग्राम पर काम कर रही है। आगे पढ़ें कैसे यूजर की लॉक चैट और अधिक सुरक्षित होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 22, 2023 6:23 अपराह्न

WhatsApp Chat Lock
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Chat Lock: सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप लगातार अपने ऐप में सुधार करता रहता है। समय-समय पर कंपनी अपने यूजर्स को नए फीचर्स और सेफ्टी से जुड़े अपडेट देती रहती है। ऐसे में एक बार फिर कंपनी अपनी नई खूबी पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही सामने लाया लाएगा। आप जानते ही होंगे बीते कुछ दिनों पहले कंपनी चैट लॉक फीचर लेकर आई थी। ऐसे में अब इस सुविधा को और बेहतर करने का किया जा रहा है। इसमें यूजर्स द्वारा लॉक की चैट्स को हाइड करने का विकल्प मिलेगा।

यूजर्स को जल्द मिलेगा नए फीचर का फायदा

वॉट्सऐप उपयोग करते समय आप किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद उन चैट्स को कोई भी देख नहीं पाएगा। वॉट्सऐप के नए अपडेट रखने वाली WABetaInfo वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एंड्रॉइड 2.23.22.9 अपडेट के लेटेस्ट वर्जन में इसे देखा गया है।

चैट लॉक हो जाएगी हाइड

आपको बता दें कि फिलहाल ये डेवलेपिंग स्टेज में है, ऐसे में इसे सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए उतारा गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नए फीचर के आने के बाद किसी को भी पता नहीं चलेगा कि यूजर ने किस चैट को लॉक किया है। ये पूरी तरह से हाइड हो जाएगी।

एंट्री पाइंट पर नहीं दिखेंगी चैट्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर के आने के बाद लॉक की गई चैट्स भी नजर नहीं आएगी। नया फीचर उन्हें एंट्री पाइंट से गायब कर देगा। ऐसे में यूजर्स द्वारा लॉक की गई चैट पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगी। मीडिया में जारी खबरों में दावा किया जा रहा है कि लॉक की गई चैट्स को देखने के लिए यूजर्स को सर्च ऑप्शन में सीक्रेड कोड दर्ज करना होगा।

वॉट्सऐप लाने वाला है ये नया फीचर

कई खबरों में ये भी बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप एक वॉयस मैसेज फीचर पर भी काम कर रहा है। नए वॉयस मैसेज फीचर के तहत एक बार वॉयस मैसेज भेजने के बाद वह गायब हो जाएगा। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि यूजर इसकी मदद से किसी को भी खास वॉयस मैसेज भेज सकेंगे। किसी को भी भेजा गया ये मैसेज कुछ ही समय पर गायब हो जाएगा।

मेटा ने नए फीचर को किया था पेश

वहीं, मालूम हो कि हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप के नए फीचर को लॉन्च किया था। इसके तहत अब एकसाथ दो अकाउंट को चलाया जा सकता है। हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास डबल सिम वाला फोन होना जरूरी है। वॉट्सऐप के नए फीचर की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी में इजाफा होगा। इससे चैट लॉक को अधिक मजबूती मिलेगी। ऐसे में आने वाले नए फीचर भी काफी बढ़िया हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026