---Advertisement---

WhatsApp: ऑफिस के लिए करते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल? तो इन फीचर्स से मजेदार हो जाएगा एक्सपीरियंस, क्या अब Zoom को देगा मात?

WhatsApp: अगर आप ऑफिस के काम लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते हैं, तो इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में क्या ये फीचर्स Zoom को मात दे पाएंगे?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2025 11:45 पूर्वाह्न

WhatsApp
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: अगर आप ऑफिस के काम के लिए अक्सर व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते हैं, तो आपको एक बार इस खबर पर नजर डालनी चाहिए। व्हाट्सएप में हाल ही कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है, जिनकी मदद से यूजर्स का वीडियो कॉल एक्सपीरियंस काफी मजेदार हो सकता है। मेटा के अधीन काम करने वाले व्हाट्सएप में बीते दिनों ही म्यूजिक एड करने के फीचर को जोड़ा गया है। मगर इससे इतर, व्हाट्सएप में इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स जैसी खूबियां यूजर्स को काफी रास आ सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह फीचर्स Zoom की खूबियों के साथ मुकाबला कर पाएंगे।

WhatsApp में ऐसे करें इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल

ऐसे में अगर आप व्हाट्सएप के इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको व्हाट्सएप में किसी वीडियो कॉल से जुड़ना होगा या फिर आपको व्हाट्सएप का कैमरा ओपना करना होगा।
  • इसके बाद आपको इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स के विकल्प पर टैप करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद आपको इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स में से किसी भी विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद उसे लागू करने के लिए उस पर क्लिक करें।
  • अगर आप इन सभी फीचर्स को हटाना चाहते हैं, तो रिमूव के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद वीडियो कॉल की स्क्रीन पर मौजूद सभी इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स वहां से हट जाएंगे।

यहां पर आपको बता दें कि अगर आप एक बार इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो अगली बार से यह सभी फीचर्स खुद ही स्क्रीन पर आ जाएंगे।

व्हाट्सएप के ये फीचर्स क्या Zoom से कर पाएंगे मुकाबला?

मेटा के WhatsApp में काफी आसानी से इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Zoom ऐप पर भी ये सारी सुविधाएं मिलती हैं।

  • अगर आप Zoom मीटिंग में वीडियो कॉल के दमदार फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए Zoom वेबिनार में रहते हुए नीचे कोने की दाए तरफ टैप करें।
  • इसके बाद आपको इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स के विकल्प पर टैप करना होगा।
  • अपनी मनपसंद बैकग्राउंड्स का चयन करने के बाद बैकग्राउंड्स ब्लर के विकल्प को चुनें।
  • इसी तरह से Zoom मीटिंग के दौरान इफैक्ट और फिल्टर्स जैसे विकल्पों का चयन करके अपनी Zoom मीटिंग को मजेदार बनाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Zoom को नए वर्जन के साथ अपडेट करना होगा। साथ ही इंटरनेट की भी अच्छी सुविधा होनी चाहिए। व्हाट्सएप के मुकाबले Zoom ऐप में इन फीचर्स का इस्तेमाल काफी लंबे से किया जा रहा है। ऐसे में आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी भी ऐप का चयन कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026