---Advertisement---

WhatsApp ला रहा नया Short Video Massage फीचर! जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp अपने एक नए Short Video Massage फीचर पर काम कर रहा है और जल्द ही इस फीचर को यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 25, 2023 11:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Short Video Massage: सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप WhatsApp में समय-समय पर नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं। लेकिन अब जानाकारी सामने आई है कि WhatsApp अपने एक नए Short Video Massage फीचर पर काम कर रहा है और जल्द ही कंपनी इस फीचर को यूजर्स के लिए ऐप में रोलआउट भी कर देगी। इसके अलावा कंपनी ग्रुप चैट्स की एक्सपायरी डेट फीचर पर भी काम कर रही है। तो जानते हैं कि इस WhatsApp के नए फीचर में क्या कुछ होगा और कैसे यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: स्टेनलेस स्टील वाली Fire-Boltt Legacy Smartwatch हुई लॉन्च, कॉलिंग से लेकर सेहत तक का रखती है ख्याल

WhatsApp Short Video Massage ऐप

जब Short Video Massage ऐप WhatsApp में रोल आउट कर दिया जाएगा तब इसके जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ 60 का सेकेंड के वीडियो मैसेज को शेयर कर पाएंगे। बता दें कि अब तक WhatsApp में अभी सिर्फ लॉन्ग वीडियो फॉर्मेट ही सपोर्ट किया जाता है। लेकिन इस फीचर के आने के बाद से यूजर्स शॉर्ट वीडियो को शेयर भी कर पाएंगे और इन छोटे वीडियो मैसेज को अपनी गैलेरी में सेव भी कर पाएंगे।

कब तक रोलआउट किया जाएगा ये फीचर

खबरों के मुताबिक Short Video Massage ऐप पर कंपनी अभी काम कर रही है और यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन के लिए डेवलपमेंट स्टेज में यानी इसके लिए तैयार किया जा रहा है। ये शॉर्ट वीडियो मैसेज की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे।

इस नए फीचर को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि जल्दी ही कंपनी इस फीचर को WhatsApp के आईओएस और एंड्रॉइड वर्जन में यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp के Delete मैसेज देखना अब हुआ आसान, जानें वो ट्रिक जो चुटकियों में बना देगी आपका काम

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026