---Advertisement---

WhatsApp के स्टेटस सेक्शन में आया धांसू अपडेट! क्या Instagram से करेगा मुकाबला? जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका

WhatsApp: फेमस प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर Instagram जैसा कमाल का फीचर आने वाला है। इस अपडेट से वॉट्सऐप यूजर्स आसानी से स्टेटस में म्यूजिक का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2025 7:21 अपराह्न

WhatsApp
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सोशल ऐप वॉट्सऐप है। इस शानदार प्लेटफॉर्म के जरिए सैकड़ों लोग अपने कई काम आसानी कर पाते हैं। वॉट्सऐप अपने नए अपडेट के जरिए यूजर्स को बेहतर सुविधा देने का काम करता है। ऐसे में वॉट्सऐप के हर नए फीचर पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने एक खास अपडेट को साझा किया है। WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप के नए अपडेट को स्टेटस सेक्शन में दिया जा सकता है। इसका मुकाबला Instagram से होगा। यह फीचर इंस्टाग्राम पर पहले से ही उपलब्ध है। वॉट्सऐप यूजर्स इस नए फीचर के जरिए स्टेटस में म्यूजिक का इस्तेमाल कर पाएंगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर इंस्टाग्राम जैसा ही होगा।

WhatsApp का नया अपडेट Instagram को देगा टक्कर?

आपको बता दें कि वॉट्सऐप के ताजा अपडेट्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यूजर्स इसे आसानी से यूज कर पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल Instagram यूजर्स पहले से ही करते हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स म्यूजिक का इस्तेमाल करके अपनी पोस्ट को शानदार बनाते हैं। WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप के नए अपडेट के तहत यूजर्स 15 सेकेंड की म्यूजिक क्लिप को स्टेटस पर लगा पाएंगे। WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप इस फीचर को आने वाले समय में रोलआउट कर सकता है। फिलहाल इसे बीटा यूजर्स के लिए उतारा गया है।

वॉट्सऐप के नए फीचर का इस तरह से करें इस्तेमाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने बताया है कि यूजर्स आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले वॉट्सऐप खोलकर स्टेटस सेक्शन में जाना होगा। फिर स्टेटस सेक्शन में न्यू म्यूजिक बटन पर क्लिक करना होगा। इसके जरिए यूजर्स आसानी से किसी भी फोटो और वीडियो को सेलेक्ट कर सकेंगे। आने वाले समय में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर Instagram की तरह ही काम करेगा। इंस्टाग्राम की तरह सभी ट्रेडिंग गाने मिल सकेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026