---Advertisement---

Delhi NCR में क्यों बंद पड़ी Blinkit सर्विस, इस बात पर मचा है बवाल

Blinkit के पेमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव करने के कारण कंपनी के डिलीवरी पार्टनर हड़ताल पर हैं और पिछले 3 दिनों से खाना डिलीवर करने लोगों को काफी परेशानी आ रही है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 15, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Blinkit Service Unavailable: पिछले 3 दिनों से खाना डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato के मालिकाना हक वाली Blinkit (ब्लिंकिट) के डिलीवरी पार्टनर हड़ताल पर है और हड़ताल करने का कारण कंपनी के द्वारा हाल ही में बदला गया पेमेंट स्ट्रक्चर है। इस वजह से सारे पार्टनर विरोध कर रहे हैं। बता दें कि Blinkit ने पेमेंट स्ट्रक्चर में बदलाव करने के बाद अब इन पार्टनर को हर डिलीवरी पर न्यूनतम शुल्क 15 रुपये दिया जाएगा और ये शुल्क पहले 25 रुपये दिया जाता था।

ये भी पढ़ें: Redmi Note 12 5G और Realme 10 Pro में से किसके कैमरे में ज्यादा दम, यहां देखें पूरी डीटेल्स

ग्राहकों को हो रही है परेशानी

डिलीवरी पार्टनर के द्वारा कि गई इस हड़ताल के कारण Blinkit से चीजें मंगाने वाले ग्राहकों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से Blinkit पर लोगों के ऑर्डर बुक नहीं किए जा रहे हैं और जब लोग Blinkit ऐप को खोलते हैं तो इस एक नोट दिखाई देता है। इस नोट में लिख कर आता है कि “अधिक मांग के कारण, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध।”

कपिल मिश्रा ने की है मांग

इस मामले को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Blinkit के मैनेजमेंट की आलोचना की है। कपिल मिश्रा ने कंपनी पर कर्मचारियों के साथ अन्याय करने को लेकर सवाल खड़ा किया है और उन्होंने कहा है कि पुराने पेमेंट स्ट्रक्चर को वापल लाया जाना चाहिए। इस हड़ताल के कारण दिल्ली, फरीदाबाद,  गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में कंपनी के लगभग 100 से ज्यादा डार्क स्टोर बंद पड़े हुए हैं।

10 मिनट में पहुँचता जाता है सामान

Zomato ने Blinkit को पिछले साल 550 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसे पहले Groffers (ग्रोफर्स) के नाम से जाना जाता था और यह कंपनी ऐप के जरिए लोगों तक कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचाती है। कंपनी लोगों के द्वारा मंगाए गए किराने के सामान से लेकर फल और सब्जियों की डिलीवरी को 10 मिनट के अंदर कर देती है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Summer Saver Days Sale 2023: iPhone से लेकर Google के इन धाकड़ स्मार्टफोन्स पर मिल रही तगड़ी छूट

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026