---Advertisement---

क्या एलन मस्क के X को टक्कर दे पाएगा Artifact News App? जानें क्या मिलता है डिफरेंट

हाल ही में Artifact News App ने यूजर्स के लिए X की तरह ही एक नया फीचर पेश किया है। ऐसे में इसकी तुलना X के साथ की जा रही है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 28, 2023 1:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Artifact News App: हाल ही में Artifact News App की तरफ से यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम और X की तरह ही न्यू पोस्ट फीचर पेश किया गया है। जिसको सीधे तौर पर एलन मस्क के X का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। अब यूजर्स इस फीचर के जरिये X की तरह ही खुद के टेक्स्ट पोस्ट क्रिएट कर पाएंगे। Artifact का ये नया फीचर यूजर्स को अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड एल्गोरिद्म्स पर काम करने में भी मदद प्रदान करेगा। हाल ही में कंपनी की तरफ एक ब्लॉग पोस्ट में क्या कुछ जानकारी दी गई है। उसी के बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं।

एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए मौजूद

कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार अब यूजर्स को इस ऐप पर न्यूज के साथ-साथ खुद के व्यूज रखने का भी मंच मिलेगा। यानी सीधे तौर पर कहा जा सकता है। इस ऐप पर अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X की तरह ही किसी भी चीज पर अपना मत रख सकेंगे। बता दें, ये फीचर उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं। जिनके पास इसका लेटेस्ट वर्जन मौजूद है। ये ऐप एंड्रॉइड और आईओस दोनों ही यूजर्स दोनों के लिए मौजूद है।

नए फीचर को यूज करने का तरीका

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आईओएस और एंड्रॉइड दोनों ही यूजर्स को इसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर में दिखाई देने वाले गेट स्टार्टेड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने लिक टैब का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इमेज, टेक्स्ट और टाइटल लिखने का ऑप्शन आ जाएगा।

क्या X का बनेगा प्रतिद्वंदी

Artifact के अनुसार यूजर्स इस फीचर का लाभ लेकर रेस्टॉरेंट रिव्यू, फैमिली रेसिपीज जैसी चीजे शेयर कर सकेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि Artifact का ये नया फीचर यूजर्स को किस कदर प्रभावित करता है और एलन मस्क के ट्विटर पर इसका क्या फर्क पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 17, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite

अप्रैल 17, 2026

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Leave a Comment