---Advertisement---

क्या iPhone 16 में AI का सपना देख रहे लोगों का टूटेगा दिल?

iPhone 16 सीरीज में AI के यूज के लिए कंपनी चार्ज कर सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 3, 2024 2:24 अपराह्न

iPhone 16 Series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16: एप्पल अपनी अपकमिंग सीरीज iPhone 16 Series को इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही ये सीरीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI फीचर्स से लैस हो सकती है।आईफोन 16 सीरीज इस बार सबसे अलग होने वाली है। इस सीरीज की डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और कैमरा सबकुछ अलग होने वाला है।

iPhone 16 Series में मिल सकती हैं ये AI सुविधाएं

इस फोन में A18 चिप मिल सकती है। जो कि, AI का अलग ही अनुभव देगी। इसमें Additional cores, upgraded neural engine और AI functionalities जैसी खूबियां मिल सकती हैं। iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम इस सीरीज का सबसे बड़ा बदलाव बताया जा रहा है। iOS 18 को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। इस AI के साथ Rewriting, Proofreading, Text Summarizing, image Generation from text , Creating Memories जैसी खूबियां मिल सकती हैं।

AI के लिए एप्पल कर सकता है चार्ज

फिलहाल इस सीरीज के लॉन्चिग को लेकर कंपनी की तरफ से ज्यादा जानकानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस बीच एक खबर सामने आ रही है। आईफोन में AI चलाने के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। खबरों की मानें तो एप्पल यूजर्स को AI की सुविधा मुफ्त में नहीं मिलेगी।

इसके फीचर्स को एक्सेस करने के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। इसका खुलासा ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की हालिया रिपोर्ट में किया गया है। इसके लिए कंपनी Apple Intelligence+ नाम का प्लान पेश कर सकती है। इस प्लान का फायदा शुरुआत में मुफ्त में मिल सकता है, लेकिन इसके बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि, AI के बढ़ते क्रेज के देखकर एप्पल कमाई करने का प्लान कर रहा है। Apple Intelligence को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026