---Advertisement---

Vivo X500 स्मार्टफोन के आते ही क्या हिल जाएगा टेक मार्केट? लॉन्च से पहले जानें लीक बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स

Vivo X500: वीवो एक्स 500 स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके लीक फीचर्स ने अभी से ही यूजर्स का ध्यान खींचना शुरु कर दिया है। इसमें हाईटेक कैमरे के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2026 4:01 अपराह्न

Vivo X500
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X500: वीवो की एक्स सीरीज अपने दमदार और पावरफुल कैमरे के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, वीवो एक्स 500 का यूजर्स को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इसमें कंपनी पावरफुल कैमरे के साथ दमदार प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी दे सकती है। ये प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियो कंटेंट बनाने वाले लोगो के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Vivo X500 स्मार्टफोन में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर 

वीवो एक्स 500 स्मार्टफोन में कंपनी MediaTek Dimensity 9600 का पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है। ये हैवी गेमिगं और हैवी सॉफ्टवेयर यूज करते हुए बहुत ही कम बैटरी की खपत पर काम करेगा। इसमें एडवांस ऑन-डिवाइस AI मिल सकता है।  फोन को ये  हाई स्पीड और  स्मूथ बनाएगा।

बैटरी और चार्जर 

वीवो एक्स 500 फोन में कंपनी 7500mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। 50W का वायरलेस चार्जिग सपोर्ट के साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साधारण  यूज पर इसकी बैटरी से 3 दिन तक लंबी चल सकती है।

वीवो एक्स 500 5जी स्मार्टफोन में मिल सकता हाईटेक कैमरा और अन्य लीक फीचर्स

वीवो एक्स 500 फोन अपने कैमरा फीचर्स के लिए काफी चर्चा में बना हुआ है। ये 50MP के मेन कैमरा और Sony सेंसर से लैस हो सकता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, 3x ऑप्टिकल जूम, 1/2″ सेंसर के साथ 64MP का पेरिस्कोर टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 50 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके कैमरा से 4K और 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। ये कैमरा एआई से लैस होगा।  जिससे क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाई जा सकेंगी।

Vivo X500 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.59 इंच की 1.5K LTPS की डिस्प्ले मिल सकती है।
 डेटा सेफ्टीAI प्राइवेसी शील्ड यूजर के डेटा को सुरक्षा देगी।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से सुरक्षा करने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
आई प्रोटेक्शनआंखों की सुरक्षा के लिए 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग तकनीक मिल सकती है।
हेकर्स से सेफअटीफेस अनलॉक और सिक्योर फोल्डर फीचर फोटो और वीडियो को हैकर्स से सुरक्षित रखेगा।

 

वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की संभावित कीमत 

अभी तक वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 58000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now