---Advertisement---

iQOO 16 क्या सच में UFO जैसा फ्यूचरिस्टिक साइ-फाई डिज़ाइन के साथ आएगा आईक्यू का ये फोन? पावरफुल फीचर्स हुए लीक

iQOO 16 : आईक्यू 16 स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। ये अपने लीक फीचर्स के कारण खबरों में बना हुआ है। इसमें कंपनी यूनिक डिजाइन के साथ बहुत कुछ नया दे सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 4, 2026 5:49 अपराह्न

iQOO 16
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 16:  आईक्यू अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि,  आईक्यू 16  का उन्हें  बेसब्री से इंतजार है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक रुप से जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फोन में UFO जैसा फ्यूचरिस्टिक साइ फाई डिजाइन मिल सकता है।  इसका कैमरा लुक काफी हटकर होने वाला है।

iQOO 16 में मिल सकता है खास डिजाइन

आईक्यू 16 स्मार्टफोन में कंपनी UFO जैसा फ्यूचरिस्टिक साइ-फाई डिज़ाइन दे सकती है। इसमें यूनीक स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। कैमरा आइलैंड और बैक पैनल के निचले हिस्से में गेमिंग ओरिएंटेड लाइटिंग मिल सकता है। अपने इसी यूनिक लुक के कारण  खबरों में बना हुआ है।

आईक्यू 16 स्मार्टफोन में क्या मिल सकता है यूनिक ?

आईक्यू 16 स्मार्टफोन में कंपनी Samsung की अगली जनरेशन की M16 LEAD डिस्प्ले दे सकती है। ये हैवी गेमिंग करने वालों को हाई स्पीड और स्मूथनेस देगी। गेमिंग के लिए इसमें अलग से इन-हाउस Q4 गेमिंग चिप और 8K स्क्रीनशॉट जैसी खूबी मिल सकती है। कंपनी इसमें 8,500mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी के साथ 100W का सुपरफआस्ट चार्जर दे सकता है। फोन को पानी और टूट-फूट से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।

आईक्यू 16 का कैमरा , प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

iQOO 16 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.85-इंच की 2K (QHD) रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 6 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर से लैस मिल सकता है । इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता

 

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

आईक्यू 16 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 85000 से लेकर 90000 के आस-पास की संभावित कीमत पर लॉन्च कर सकती है। ये फोन इसी साल के अंत तक आ सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026