---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max में गेमर्स और कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए क्या मिलेगा? लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स

iPhone 18 Pro Max : एप्पल आईफोन 18 सीरीज 9 सितंबर 2026 को लॉन्च हो रही है। लेकिन इससे पहले ही आईफोन 18 प्रो मैक्स के लीक फीचर्स सामने आए हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। यहां जानें गेमर्स और कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए क्या यूनिक मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2026 6:32 अपराह्न

iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max:  एप्पल की मच अवेटेड आईफोन 18 सीरीज 9 सितंबर 2026 को लॉन्च हो रही है।खबरों की मानें तो एप्पल इस इवेंट में बेस मॉडल लॉन्च ना करके प्रो, प्रो मैक्स और फोल्डेबल फोन  लॉन्च करेगी। इसका सबसे पावरफुल मॉडल आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और डिजाइन को लेकर कोई भी आधारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक  डिटेल्स यूर्जर को काफी प्रभावित कर रही हैं।  इस फोन में गेमर्स और  वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए बहुत कुछ नया मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Max में गेमर्स के लिए क्या मिल सकता है?

आईफोन 18 प्रो मैक्स में कंपनी गेमर्स के लिए अलग से हैवी फीचर्स दे सकती है। इसमें हैवी गेमिंग के दौरान फोन को गर्म और हैंग होने से बचाने के लिए 2nm आर्किटेक्चर और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही दुनिया का सबसे पावरफुल प्रोसेसर 2nm A20 Pro के रुप में मिल सकता है। फोन में 12GB की अलग से रैम मिल सकती है। घंटों तक बैटरी बैकअप देने के लिए 5200 mAh बैटरी और 50W का सुपरफास्ट चार्जर दे सकती है। इसकी डिस्प्ले सुपर रेटिना XDR से लैस हो सकती है।

 वीडियो कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए मिल सकता है खास कैमरा

अगर आप भी फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कंटेन्ट बनाते हैं तो आईफोन 18 प्रो मैक्स कंटेंट क्रिएटर्स , वीडियो ग्राफर्स, ब्लॉगर्स और यूट्यूबर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है।नेक्स्ट-लेवल ऐप्पल इंटेलिजेंस के साथ 48MP का अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम की खासियत मिल सकती है। A20 Pro चिप की मदद से आप बिना किसी लैग के 8K वीडियो शूट और ऑन-डिवाइस एडिट कर पाएंगे। इसमें स्मार्ट ऑडियो मिक्स जैसा खास फीचर भी मिल सकता है। इसकी 12GB LPDDR6 रैम और 2TB तक स्टोरेज वीडियो बनाने वालों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। वहीं, फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए नए USB-C पोर्ट और थंडरबोल्ट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें सिनेमैटिक मोड मिल सकते हैं। एडिटिंग के लिए फोन में CapCut, Premiere Rush या Final Cut Pro जैसी एडिटिंग सुविधा मिल सकती है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स के अन्य लीक फीचर्स

iPhone 18 Pro Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसर2nm A20 Pro प्रोसेसर एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस के साथ मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस के साथ मिल सकता है।
सेफ्टी फईचर्ससेफ्टी के लिए सैटलाइट कनेक्टिविटी 2.0, एडवांस क्रैश डिटेक्शन, ऑन-डिवाइस प्राइवेसी और पानी-धूल से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग मिल सकती है।

 

आईफोन 18 प्रो मैक्स की संभावित कीमत

अभी तक कंपनी ने इस प्रीमियम मॉडल की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक खबरों में  दावा किया जा रहा है कि, कंपनी आईफोन 18 प्रो मैक्स को 1.55 लाख से लेकर 1.70 लाख के आस-पास की कीमत में भारत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News