---Advertisement---

Realme 16x क्या मिड रेंज का बनेगा किंग? 7550mAh की बैटरी और लीक फीचर्स ने मचाई सनसनी

Realme 16x : रियलमी 16 एक्स को कंपनी बहुत जल्द पेश कर सकती है। इसके लीक फीचर्स लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है। ये एक बजट फ्रेंडली मोबाइल बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 3:35 अपराह्न

Realme 16x
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16x:  चीन की रियलमी कंपनी भारत सहित दुनियाभर में प्रीमियम कीमत पर पावरफुल फीचर्स से लेस स्मार्टफोन को लॉन्च करती है। यही कारण है कि, इसके अपकमिंग मोबाइल का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। कंपनी ने अभी हालहि में 2 अप्रैल को रियलमी 16 सीरीज को पेश किया था। अब खबर आ रही है कि, इसी सीरीज का एक्स वर्जन पेश होने वाला है। रियलमी 16 एक्स को लेकर आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसके लीक फीचर्स और कीमत लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप किसी मिड रेंज में फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा रुक जाएं। क्योंकि रियलमी 16 एक्स जल्द आने की संभावना है।

Realme 16x स्मार्टफोन की संभावित बैटरी और चार्जर

रियलमी 16 एक्स में कंपनी 7550mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही 60W सुपरवूक चार्जर मिल सकता है। वहीं, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। वहीं, गेमर्स के लिए बाईपास चार्जिंग भी मिल सकती है। रियलमी के इस अपकमिंग फोन की बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि, सामान्य यूज करने पर ये 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

रियलमी 16 एक्स का कैमरा, प्रोसेसर अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Realme 16x स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.84-इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है। ये धूप की तेज रोशनी में भी क्लियर दिखेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 का पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।
कैमरा50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 2MP का डेप्थ मैक्रो कैमरा मिल सकता है। ये छोटी चीजों को कैप्चर करने के लिए होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32 MP का कैमरा मिल सकता है। हाई क्वालिटी की सेल्फी के लिए सेल्फी मिरर मिल सकता है।

 

रियलमी 16 एक्स  की अनुमानित कीमत और  संभावित लॉन्चिग

रियलमी 16 एक्स की कीमत और लॉन्चिग को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे 16000 से लेकर 20000 हजार के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें 4GB, 6GB,8GB की रैम के साथ 128 GB और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।  फोन की कीमत स्टोरेज वेरियंट के आधर पर ऊपर-नीचे हो सकती है। ये मोबाइल इसी साल लॉन्च हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17T

अप्रैल 29, 2026

Motorola Razr 70

अप्रैल 29, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 29, 2026

WhatsApp

अप्रैल 29, 2026

iQOO 15T

अप्रैल 28, 2026

Vivo Y500s

अप्रैल 28, 2026