Samsung Galaxy S27 Ultra : सैमसंग की सबसे महंगी और प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी एस 26 सीरीज अभी हालहि में 25 फरवरी 2026 को लॉन्च की गई है। कंपनी ने सभी मॉडल में भर-भरकर हाईटेक और प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। अभी लोग इसे खरीदने का प्लान कर रहे थे कि, नेक्सट जनरेशन के सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा के लीक फीचर्स ने टेक मार्केट को हिला दिया। अल्ट्रा मॉडल एस सीरीज का सबसे महंगा और हाईटेक माना जाता है। हालंकि अभी तक इस अपकमिंग एआई स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा के कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव कंपनी करने जा रही है।
Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन का कैसा हो सकता है कैमरा?
सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा के लीक फीचर्स में बताया जा रहा है कि, इसके कैमरे में किंग ऑफ सेंसर्स मिल सकते हैं। जिसके कारण फोटो और वीडियोग्राफी करने वाले यूजर्स को नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस मिल सकता है। अल्ट्रा मॉडल में कंपनी 200MP ISOCELL HP6 सेंसर दे सकती है। इसकी LOFIC खासियत तेज रोशनी में भी अल्ट्रा-हाई डायनेमिक रेंज के साथ फोटो को क्रिस्टल क्लियर क्लिक करेगी। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि, इस मॉडल से मेन, अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरों को पूरी तरह से हटाया जा सकता है। इसके कैमरों में 100x से 400x तक डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। वहीं, ये 16K@60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। ये सभी कैमरे एडवांस आई से लेस हो सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 का पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। ये फोन को स्मूथ के साथ बेहद हाईटेक स्पीड देगा। जो लोग हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं या फिर गेम खेलते हैं। उनके लिए ये वरदान की तरह सबित हो सकता है। इसमें एआई से लेस Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इससे फोन की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
रैम और स्टोरेज
डेटा का ट्रांसफर करने के लिए LPDDR6 RAM मिल सकती है। वहीं, बिना इंटरनेट से चलने के लिए 6G और Starlink सपोर्ट मिल सकता है। ये इमरजेसी में काम करेगा। इसकी डिस्प्ले में सेकंड जनरेशन की प्राइवेसी मिल सकती है।
संभावित बैटरी और चार्जिंग
सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा में कंपनी 7000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही 200W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिग के साथ Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
डिस्प्ले में क्या मिल सकता है खास ?
सैमसंग अपने इस प्रीमियम अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दे सकती है। ये धूप और तेज रोशनी में भी दिखेगी।
सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा की आधिकारिक कीमत को लेकर कंपनी ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, ये 2 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में एंट्री दे सकता है।
