---Advertisement---

iPhone 14 को टक्कर देने वाला Xiaomi 13 Ultra ने भारत समेत इन देशों से बनाई दूरी, जानें क्यों नहीं होगा लॉन्च

शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Xiaomi 13 Ultra को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन को भारत, तुर्की, जापान और इंडोनेशिया में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 7, 2023 6:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 13 Ultra: शाओमी ने आज अपने Xiaomi 13 Ultra को लेकर खुलासा किया है। कंपनी ने कहा है कि वो अपने स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra को इसी महीने लॉन्च करेगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसी के साथ भारतीय ग्राहकों को जोरदार झटका लग सकता है। खबरों की मानें तो भारत समेत कुछ देशों में इस आगामी स्मार्टफोन Xiaomi 13 Ultra को लॉन्च नहीं किया जाएगा। आज यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन देशों में लॉन्च नहीं होगा Xiaomi 13 Ultra

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को भारत, इंडोनेशिया, तुर्की और जापान में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि इन इन क्षेत्रों के लिए कोई MIUI फर्मवेयर बिल्ड नहीं है।

ये भी पढ़ें: TVS Raider या Honda SP 125 बाइक खरीदने में हो रहे है कंफ्यूज, तो यहां देखें चंद सेकेंड में बड़ी कंपैरिजन

Xiaomi 13 Ultra Specifications

शाओमी के इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके रियर में 50MP + 50MP + 12MP + 12MP के चार कैमरे दिए जा सकते हैं और इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Leica कैमरा सिस्टम देया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा। इसमें लिथियम पॉलिमर की 5500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 90 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

BrandXiaomi
ModelsXiaomi 13 Ultra
Display TypeAMOLED
Display Size6.9 Inches
Screen Resolution1440 x 3200 Pixels
Battery TypeLithium Polymer
Battery Size5500 mAh
Rear Camera50MP + 50MP + 12MP + 12MP and 32MP in front
GPUAdreno 730
Storage12GB/256GB

क्या है Xiaomi 13 Ultra की कीमत?

अगर Xiaomi 13 Ultra की कीमत की बात की जाए तो बता दें कि उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी कीमत 78999 रुपए हो सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां दी गई सभी जानकारियां अनुमानित हैं। इसकी सटीक जानकारिया इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026