---Advertisement---

120W का फास्ट चार्जर और 144hz की रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों के साथ आएगा Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro फोन, जानें इनकी कीमत

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro: स्मार्टफोन इंडस्ट्री की लोकप्रिय कंपनी शाओमी लगातार अपनी लीग को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब कंपनी एक खास और नई सीरीज पर काफी तेज गति से काम कर रही है। शाओमी कंपनी Xiaomi 13T सीरीज के तहत फोन को जल्द ही पेश ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 28, 2023 3:08 अपराह्न

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro: स्मार्टफोन इंडस्ट्री की लोकप्रिय कंपनी शाओमी लगातार अपनी लीग को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब कंपनी एक खास और नई सीरीज पर काफी तेज गति से काम कर रही है। शाओमी कंपनी Xiaomi 13T सीरीज के तहत फोन को जल्द ही पेश कर सकती है। अक्सर आपने सुना होगा या पढ़ा होगा कि फोन के लॉन्च से पहले ही उसके फीचर्स लीक हो गए हैं। ऐसे में इस सीरीज के भी कुछ स्पेक्स लीक हो गए हैं। इस सीरीज में Xiaomi 13T  और Xiaomi 13T Pro मॉडल को उतारा जाएगा। जानिए इसकी बाकी की क्या है जानकारी।

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro की लीक जानकारी

लीक डिटेल की मानें तो Xiaomi 13T स्मार्टफोन में 67W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वहीं, Xiaomi 13T Pro फोन में 120W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। शाओमी का ये फोन रियलमी और वीवो के फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों ही मॉडल्स में 144hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro के संभावित फीचर्स

शाओमी की इस सीरीज में सैमसंग और रियलमी जैसे फोन्स को टक्कर देने के लिए दमदार प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दी जा सकती है। वहीं, Xiaomi 13T Pro MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन को वीवो और मोटोरोला से मुकाबला करने के लिए 5000mah की बैटरी से लैस किया जाएगा।

फीचर्सXiaomi 13T
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
बैटरी5000mah
रैम12GB
स्टोरेज512GB
रिफ्रेश रेट144hz

Xiaomi 13T-Xiaomi 13T Pro की अनुमानित कीमत

इसके अलावा इस फोन में लाइका कैमरा सेटअप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि Xiaomi 13T में 108MP कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। वहीं, Xiaomi 13T Pro के कैमरे की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। लीक में दावा किया गया है कि इस सीरीज को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 13T को 62000 रुपये और Xiaomi 13T Pro 83000 रुपये के आसपास पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026