---Advertisement---

Xiaomi 13T Pro: गोली की रफ्तार से आ रहा है शाओमी का ये धांसू फोन, लॉन्च से पहले लीक हुई डिजाइन

Xiaomi 13T Pro: शाओमी बहुत जल्द एक शानदार फोन लेकर आने वाली है। इस आगामी फोेन का हाल ही में डिजाइन लीक हुआ है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 25, 2023 1:34 अपराह्न

Xiaomi 13T Pro
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 13T Pro: दिग्गज चाइनीज टेक कंपनी शाओमी जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट में विस्तार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों Xiaomi 13T Pro के लॉन्च को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कुछ दिन पहले इस सीरीज के रेंडर्स भी सामने आए थे और अब इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। जिनमें इस फोन का डिजाइन पता चल रहा है। हम इस लेख में फोन के संभावित फीचर्स के बारे में जानने वाले हैं।

Xiaomi 13T Pro Design (Expected)

NCC सर्टिफिकेशन पर जो तस्वीरें आई हैं उनमें इस अपकमिंग फोन का डिजाइन साफ तौर पर देखा जा सकता है। कई मामले में इस फोन का डिजाइन Xiaomi 13Pro की तरह ही दिख रहा है। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है। इसके अलावा स्पीकर ग्रिल और यूएसबी पोर्ट भी तस्वीरों में देखे जा सकते हैं। साथ ही इसके साइड में सिम कार्ड स्लॉट भी देखने को मिला है।

Xiaomi 13T Pro Specifications (Expected)

Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया गया है और न ही NCC सर्टिफिकेशन पर इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी दी गई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगा, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है।  

स्पेसिफिकेशनXiaomi 13T Pro
डिस्प्ले6.67inch, 120Hz refresh rate
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9200+
रैम/स्टोरेज12GB+512GB, 16GB+1TB Storage
बैटरी5000Mah

Xiaomi 13T Pro Camera (Expected)

शाओमी के आगामी डिवाइस में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिए जाने का अनुमान है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026