---Advertisement---

Xiaomi 13T Series: शानदार फीचर्स और दमदार प्रोसेसर के साथ आ रहे Xiaomi के 13T और 13T PRO मॉडल! सामने आए लीक फीचर्स

Xiaomi 13T Series: चाइनीस कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। इसके कैमरा से लेकर प्रोसेसर और अन्य फीचर्स सभी दमदार होते हैं। इसके अपकमिंग फोन को लेकर टेक बाजार में खूब सुर्खियां सुनने को मिलती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 20, 2023 5:03 अपराह्न

Xiaomi 13T Series
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 13T Series: चाइनीस कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। इसके कैमरा से लेकर प्रोसेसर और अन्य फीचर्स सभी दमदार होते हैं। इसके अपकमिंग फोन को लेकर टेक बाजार में खूब सुर्खियां सुनने को मिलती है। यूजर्स की माने तो शाओमी (Xiaomi) भारत के माहौल को ध्यान में रखते हुए अपने स्मेर्टफोन को बाजार में उतारता है। अब इसके एक और अपकमिंग फोन Xiaomi 13 सीरीज के Xiaomi 13T और Xiaomi 13T PRO को लेकर सुर्खियां तेज हैं। कुछ टिप्सटर्स ने अपने हवाले से इसके संबंध में जानकारी दी है। हालाकि बता दें कि इसके संबंध में कंपनी ने आधिकारिक रुप से कोई जानकारी सामने नहीं लाई है।

Xiaomi 13T के संभावित फीचर्स

इसके फीचर्स को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Xiaomi 12T के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। वहीं खबर ये भी है कि इसके डिस्प्ले से लेकर अन्य सभी फीचर्स लीक हो गए हैं।

बैटरी5000mAh
डिस्प्ले 6.67 इंच
रैम 8 जीबी रैम
स्टोरेज256 जीबी तक स्टोरेज
रियर कैमरा50MP+12MP
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंशन 8200-अल्ट्रा प्रोसेसर
सेल्फी कैमरा20 मेगापिक्सल 
रिजॉल्यूशन2712 x 1220 पिक्सल
रिफ्रेश रेट144Hz

इसके कैमरे को लेकर खबर है कि इसमें पावरफुल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिससे की फोटोग्राफी प्रेमी इस फोन की तरफ आसानी से आकर्षित हो सकतें। इसके तहत इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ Leica 50 MP वाइड एंगल लेंस शामिल होने की खबर है। इस स्मार्टफोन में 30fps पर 4k तक की वीडियो को रिकॉर्डिंग के फीचर भी उपलब्ध हैं।

Xiaomi 13T PRO के संभावित फीचर

Xiaomi 13 सीरीज के एक और स्मार्टफोन Xiaomi 13T PRO को लेकर भी खबरे बन रही हैं। कहा जा रहा है कि इसके फीचर Xiaomi 13T से अपग्रेडेड हो सकते हैं। इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी5000mAh
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 अल्ट्रा प्रोसेसर
रियर कैमरा50MP+50MP+13MP
सेल्फी कैमरा20MP
डिस्प्ले6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले
चार्जिंग क्षमता120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रिफ्रेश रेट144 हर्ट्ज
रैम16GB
स्टोरेज1TB

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026