---Advertisement---

तो क्या iPhone 15 की इस खूबी के साथ आएगा Xiaomi 14 Ultra 5G फोन? लीक हुई जानकारी

Xiaomi 14 Ultra 5G फोन को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। जिसको लेकर काफी चर्चा होने लगी है। ये एक प्रीमियम फोन हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2023 10:27 पूर्वाह्न

Xiaomi 14 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 14 Ultra: चीनी कंपनी शाओमी ने Xiaomi 14 series के Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro जैसे दो मॉडल्स चीन में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में अभी यूजर्स को इस सीरीज को ग्लोबली पेश होने का इंतजार है। इस बीच एक खबर आयी है कि, कंपनी इस सीरजी के सबसे पावरफुल फोन Xiaomi 14 Ultra पर काम कर रही है और आने वाले साल में इसे पेश कर सकती है। ये फोन Xiaomi 13 Ultra का अपग्रेड वर्जन बताया जा रहा है।

जल्द आ सकता है Xiaomi 14 Ultra फोन

इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें आईफोन 15 वाली खासियत मिल सकती है। खबरों की मानें तो Xiaomi 14 Ultra फोन में Xiaomi 14 Pro की तरह टाइटेनियम की बॉडी मिल सकती है। इस फोन में सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 SoC के मिलने की भी बात कही जा रही है। इसकी जानकारी चीनी वेबसाइड Weibo  पर एक यूजर ने दी है। जिसने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है। ये एक प्रीमियम फोन हो सकता है। अभी तक कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इसके लीक फीचर्स को लेकर काफी बातें हो रही हैं। चलिए आपको इन लीक फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Xiaomi 14 Ultra के संभावित फीचर्स

फीचरXiaomi 14 Ultra
डिस्प्ले6.7-inch AMOLED screen मिल सकती है, जिसमें 2K resolution और 120Hz refresh rate हो सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी5,500mAh battery मिल सकती है।

फिलहाल Xiaomi 14 Ultra को लेकर आधिकारिक रुप में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं है, इसलिए अभी इस फोन के फीचर्स को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026