---Advertisement---

क्या iPhone 15 के लिए आफत बनेगा Xiaomi 14 Ultra फोन! लीक फीचर्स से आया भूचाल?

Xiaomi 14 Ultra के लीक फीचर्स ने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इन लीक खबरों में बताया गया है कि, इसमें शानदार कैमरे के साथ दमदार कैमरा मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Xiaomi 14 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 14 Ultra: चीनी कंपनी शाओमी अपने किफायती फोन्स और बेहतरीन फीचर्स के लिे जानी जाती है। यही कारण है कि, शाओमी के स्मार्टफोन सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किए जाते हैँ। भारत में भी काफी सारे ऐसे यूजर्स हैं जो कि, शाओमी के फोन्स को खूब पसंद करते हैं। अपने इन्ही ग्राहकों के लिए कंपनी बहुत जल्द Xiaomi 14 Series लेकर आ रही है।

Xiaomi 14 Series में मिल सकते हैं ये मॉडल्स

इसका मुकाबला आईफोन 15 सीरिज के शानदार मॉडल्स से हो सकता है। शाओमी की 14 सीरिज में Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra जैसे फोन लॉन्च हो सकते हैं। जिनको लेकर कंपनी की तरफ से तो नहीं लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर लीक फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ये शानदार सीरिज Xiaomi 13 Series के अपग्रेड वर्जन के तौर पर देखी जा रही है। इस सीरिज के सबसे प्रीमियम फोन कहे जाने वाले Xiaomi 14 Ultra फोन को कुछ फीचर्स लीक हुई हैं। जिसने यूजर्स को काफी एक्साइटेड कर दिया है। चलिए आपको इसके संभावित फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Xiaomi 14 Ultra में मिल सकता है शानदार कैमरा

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी तो खबर तो सामने नहीं आयी है लेकिन इसके कैमरे में 1-inch Sony LYT900 primary sensor मिल सकता है, जो कि कैमरे की क्वालिटी को और भी बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही इसमें 50MP sensor के साथ3x और 5x zoom lenses मिल सकते हैं। इसके कैमरे को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें ultra-wide lens मिल सकती है।

प्रोसेसर से कर सकता है राज

कैमरे के साथ इस फोन के प्रोसेसर को और भी ज्यादा दमदार और धाकड़ बनाने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 chipset मिल सकता है। वहीं, 2K quad curved display भी मिल सकती है। इस शानादर मॉडल को लेकर कंपनी ने तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स को पहले से ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। फिलहाल इन लीक खबरों की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026