---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra:बिना इंटरनेट चलेगा यूट्यूब ! प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट से कैमरा मार्केट में खलबली मचाएगा ये स्मार्टफोन! जानें लीक फीचर्स -कीमत

Xiaomi 17 Ultra: शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च होने वाला है। भारतीय यूजर्स के लिए ये बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि फोन में कई सारे हाईटेक कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 9, 2026 3:57 अपराह्न

Xiaomi 17 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra: चीनी कंपनी शाओमी भारत में 11 मार्च को शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। अभी ये आया भी नहीं लेकिन इसके लीक फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। इस फोन को स्पेशली फोटोग्राफी के लिए बनाया जा रहा है। लेकिन इसकी बैटरी और प्रोसेसर लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। खबरों की माने तो कंपनी इसे प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट के साथ लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन के कैमरे में क्या मिल सकता है खास?

शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 50MP का 1-इंच Sony LYT-900 मेन कैमरा मिल सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 200MP पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम के साथ आ सकता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, पोर्ट्रेट फोटो के लिए 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। कंपनी अंधेरे और तेज रोशनी को बैलेंस करने के लिए LOFIC टेक्नोलॉजी दे सकती है।  कैमरे में Xiaomi AISP एआई मिल सकता है। वहीं, 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। डीएसएलआर कैमरे की तरह काम करने के लिए अलग से प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट मिल सकती है।

क्या बिना  इंटरनेट चलेगा शाओमी 17 अल्ट्रा?

शाओमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट बनाने के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन की खासियत दे सकता है। इसके साथ ही टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। बिना इंटरनेट के भी फोन को चलाया जा सकता है। जिन इलाकों में इंटरनेट या फिर नेटवर्क की कनेक्टिविटी नहीं होती है। उनके लिए ये वरदान साबित हो सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

शाओमी 17 अल्ट्रा में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये हैवी सॉफ्टवेयर और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें एआई मिलता है। वहीं, Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इससे फोन की स्पीड भी बढ़ती और स्मूथ भी चलता है।

बैटरी और चार्जर 

शाओमी के इस फोन में 6,800mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, 90W का चार्जर और 80W का वायरलेस चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिग भी मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि, ये बैटरी स्टैंडबाय पर 20 दिनों तक चल सकती है।

डिस्प्ले में क्या मिल सकता है खास?

शाओमी का फोन 6.9-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें आई प्रोटेक्शन के लिए फीचर मिल सकता है। वहीं, Xiaomi Shield Glass 3.0 की सुरक्षा स्क्रीन को टूटने से बचाएगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600 Pro

अप्रैल 19, 2026

AI Tools

अप्रैल 18, 2026

Realme 16 Pro

अप्रैल 18, 2026

iPhone 17 Pro

अप्रैल 18, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 18, 2026

Vivo X300 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra

अप्रैल 18, 2026