---Advertisement---

Xiaomi 17T : फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए मार्केट में आया बेस्ट स्मार्टफोन, कैमरे का जूम- बैटरी देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

Xiaomi 17T : अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसका कैमरा और बैटरी दोनों ही लाजवाब हों, तो शाओमी 17टी आपके लिए ही बना है। शाओमी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने आ गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2026 4:42 अपराह्न

Xiaomi 17T
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17T :  शाओमी 17टी 5जी स्मार्टफोन का भारतीय यूजर्स बहुत ही लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इसके कैमरे का जूम लोगों का बहुत ध्यान खींच रहा है. अगर आप भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. ये फोन बेहतरीन कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस से लैस है. इसकी सबसे बड़ी खूबी Leica ब्रांडिंग और 5x पेरिस्कोप ज़ूम लेंस है. ये अमूमन आईफोन और सैमसंग जैसी कंपनी के प्रीमियम मोबाइल में देखने को मिलता है.

Xiaomi 17T  स्मार्टफोन में मिल रहा खास कैमरा

शाओमी17टी फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है. ये ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आया है. इससे अंधेरे में भी फोटो खींचे जा सकते हैं. इसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम  के साथ दिया गया है. वहीं,12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है. इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है.इसमें खास Leica मोड्स मिल रहे हैं. ये क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो को कैप्चर करते हैं. 8K रेजोल्यूशन में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है. चीजों को हिलने से बचाने के लिए OIS EIS स्टेबलाइजेशन मिल रहा है. इसमें कई सारे सिनेमैटिक फिल्टर्स और मोड्स मिल रहे हैं. इससे रात में भी फोटो और वीडियो बनाई जा सकती है. ये कैमरे एआई पर चलता है.

शाओमी17टी फोन की बैटैरी , प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17T फीचर्स
डिस्प्ले6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है.
बैटरी6,500mAh की बैटरी 67W की फास्ट चार्जर के साथ दी गई है.
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिल रहा है.
सेफ्टी रेटिंगIP68 रेटिंग पानी और धूल से बचाती है. डेटा सेफ्टी के लिए प्राइवेसी डैशबोर्ड, ऐप लॉक और हिडन फाइल्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं.
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है.

 

शाओमी 17टी स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वेरिंयट

शाओमी 17टी को दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है.12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपए है. वहीं,
12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए 64,999 रुपए चुकाने होंगे. इसका मुकाबला Samsung Galaxy S26 और iQOO 15 जैसे फोन है. इस स्मार्टफोन को 10 जून दोपहर 12 बजे से Amazon India और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026