---Advertisement---

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host वर्चुअल दुनिया को लाएगा आपके पास! बॉडी मूवमेंट फीचर से कर सकेंगे कंट्रोल

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host: चीन की फेमस कंपनी शाओमी वर्चुअल गेमिंग दुनिया के लिए एक धांसू प्रोडक्ट लाई है। इस डिवाइस को टीवी में लगाना है, इसके बाद वर्चुअल गेमिंग दुनिया का आनंद उठाया जा सकता है। जानें क्या है इसके फीचर्स और दाम

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 11, 2023 12:02 अपराह्न

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host: चीन की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी अक्सर अपने खास प्रोडक्ट के जरिए चर्चा में बना रहता है। ऐसे में कंपनी ने एक धांसू गेमिंग प्रोडक्ट लॉन्च किया है। Xiaomi AR Somatosensory Sports Host डिवाइस को टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे टीवी से कनेक्ट करके आप वर्चुअल दुनिया में कदम रख सकते हैं। ये डिवाइस आपको वर्चुअल गेमिंग दुनिया में लेकर जाएगा। शाओमी ने इस डिवाइस को 10टी हीटियोजीनियस कंप्यूटर पावर के साथ तैयार किया है। कंपनी ने इसमें एआई सेगमेंटेश एल्गोरिदम दिया है। इससे यूजर्स असली दुनिया से कटकर वर्चुअल दुनिया में खो जाएंगे। इसमें इमर्सिव सिस्टम दिया गया है। जानें पूरी डिटेल।

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host के फीचर्स

शाओमी ने इस डिवाइस में 12 कोर ऑक्टा कोर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस दिया है। इस गैजेट को अपनी बॉडी मूवमेंट से भी कैप्चर किया जा सकता है। Xiaomi AR Somatosensory Sports Host में गेम्स का एक बड़ा कलेक्शन दिया गया है। इस डिवाइस को हर हफ्ते अपडेट किया जाएगा। साथ ही हर तीन महीने में एक नई सपोर्ट्स कैटेगरी को जोड़ा जाएगा। इस डिवाइस में यूजर्स के लिए कंटेट की एक बड़ी रेंज दी जाएगी। इस डिवाइस में हर साल 240 नए कंटेट एड किए जाएंगे।

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host की कीमत

Xiaomi AR Somatosensory Sports Host को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी आधिकारिक कीमत 1799 युआन है। मगर इसे 1199 युआन में खरीदा जा सकता है। इस बात की कोई आधिकारिक जानकरी नहीं है कि इस डिवाइस को चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026