---Advertisement---

क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ Xiaomi Mix Fold 3 मचा सकता है धमाल, 8.02 इंच की डिस्प्ले लूट लेगी महफिल!

Xiaomi Mix Fold 3: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी अपने फोल्डेबल फोन मिक्स फोल्ड 3 (Xiaomi Mix Fold 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कई तरह की खूबियां लीक हो चुकी हैं। ऐसे में जानिए इसमें क्या-क्या खास दिया जाएगा। Xiaomi Mix Fold 3 का संभावित ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 13, 2023 5:33 अपराह्न

Xiaomi Mix Fold 3
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Mix Fold 3: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी अपने फोल्डेबल फोन मिक्स फोल्ड 3 (Xiaomi Mix Fold 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कई तरह की खूबियां लीक हो चुकी हैं। ऐसे में जानिए इसमें क्या-क्या खास दिया जाएगा।

Xiaomi Mix Fold 3 का संभावित डिजाइन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी इस फोल्डेबल फोन को चीन के बाजार में 14 अगस्त, सोमवार को लॉन्च करने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि एक बड़े इवेंट में इसके साथ कई और स्मार्ट डिवाइसेस भी पेश किए जा सकते हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 के डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि ये सिंगल डिस्प्ले के साथ सिर्फ 4.93mm मोटा होगा। वहीं, इसे फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 9.8mm हो जाएगी। फोन का कैमरा सेटअप भी काफी यूनिक होगा। कैमरे में अलग-अलग चार रिंग दिए जा सकते हैं। इस वजह से इस फोन का लुक काफी आकर्षक हो सकता है।

Xiaomi Mix Fold 3 Expected Features

खबरों के मुताबिक, शाओमी के इस फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 2K रेज्योलूशन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी जाएगी। इसके साथ ही इसकी कवर डिस्प्ले 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस रेज्योलूशन वाली होगी। इस फोल्ड फोन में 16GB रैम के साथ 1TB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

फीचर्सXiaomi Mix Fold 3
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Display8.02 inches (20.37 cm)
Battery4800 mAh
Rear Camera108 MP + 48 MP + 13 MP

डिवाइस को चलाने के लिए 4800mah की बैटरी के साथ 67वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके साथ 50वाट का वायरलैस फास्ट चार्जर भी दिया जा सकता है। इस फोन में चार कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसमें 50MP का मेन कैमरा हो सकता है। इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026