---Advertisement---

Xiaomi Redmi Note 14S: 200MP का तूफानी कैमरा पहली नजर में चुरा लेगा दिल! HyperOS, ड्यूल स्पीकर समेत ये हैं खास खूबियां

Xiaomi Redmi Note 14S: शाओमी ने अपने नए मिडरेंज स्मार्टफोन में 200MP का तूफानी कैमरा शामिल किया है। इसमें HyperOS, ड्यूल स्पीकर समेत कई खास खूबियां दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2025 4:31 अपराह्न

Xiaomi Redmi Note 14S
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Redmi Note 14S: मिडरेंज सेगमेंट में शाओमी ने पिछले कुछ सालों से काफी दबदबा बना रखा था। हालांकि, कुछ समय से शाओमी मिडरेंज सेगमेंट को ढीला छोड़ रखा था। मगर अब शाओमी रेडमी नोट 14एस को उतारकर कंपनी ने सबको चौंका दिया है। Xiaomi Redmi Note 14 Series के तहत इस नए फोन को लाया गया है। कंपनी ने इसमें भर-भरकर कई सारे यूनिक फीचर्स शामिल किए हैं। अगर शाओमी रेडमी नोट 14 सीरीज आपको पसंद आई थी, तो यह नया मोबाइल भी आपका दिल जीत सकता है। फोन का मुख्य आकर्षण रियर साइड पर दिया गया 200MP का मुख्य कैमरा है।

Xiaomi Redmi Note 14S का 200MP का तगड़ा प्राइमरी कैमरा

अगर आप 200MP का प्राइमरी कैमरा आने की डिटेल जानकर खुशी से झूम उठे हैं, तो आपको बता दें कि इसमें कई अन्य कमाल की खूबियां भी दी गई हैं। शाओमी रेडमी नोट 14एस फोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले शामिल की गई है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 14 Series के तहत इस वेरिएंट में Mediatek Helio G99 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस और HyperOS का सपोर्ट जोड़ा गया है। ऐसे में शाओमी रेडमी नोट 14 सीरीज का यह नया वेरिएंट काफी पावरफुल हो जाता है। इस फोन में ड्यूल स्पीकर, अंडरडिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर मिलता है।

स्पेक्सशाओमी रेडमी नोट 14एस
चिपसेटMediatek Helio G99 Ultra
डिस्प्ले6.67 इंच
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा200MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

शाओमी रेडमी नोट 14एस में मिलता है 67W का फास्ट चार्जर

फोन मेकर ने Xiaomi Redmi Note 14S स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा लेंस से लैस किया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। साथ ही LED फ्लैश लाइट, HDR का सपोर्ट देखने को मिलता है। इसके आगे की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि वाइड लेंस के साथ शानदार फोटो दे सकता है।

Xiaomi Redmi Note 14 Series के तहत इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर जोड़ा गया है। शाओमी रेडमी नोट 14 सीरीज के तहत इसमें 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 22700 रुपये और 23100 रुपये रखी गई है। शाओमी का यह स्मार्टफोन पूर्वी और सेंट्रल यूरोप के देशों में पेश किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026