---Advertisement---

आपको नहीं होगा यकीन! OnePlus Ace 2 Pro फोन में दिया जा सकता है 150W का फास्ट चार्जर, कुछ ही मिनटों में बैटरी फुल

OnePlus Ace 2 Pro: भारतीय मोबाइल बाजार में वनप्लस कंपनी की काफी मजबूत पकड़ बनी हुई है। ऐसे में वनप्लस किसी भी हाल में स्मार्टफोन सेगमेंट से अपनी हिस्सेदारी कम नहीं होने देना चाहती है। यही वजह है कि वनप्लस आने वाले समय में अपना फोल्डेबल फोन और कई खास फीचर्स वाले फोन्स को लॉन्च ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 17, 2023 3:00 अपराह्न

OnePlus Ace 2 Pro
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Ace 2 Pro: भारतीय मोबाइल बाजार में वनप्लस कंपनी की काफी मजबूत पकड़ बनी हुई है। ऐसे में वनप्लस किसी भी हाल में स्मार्टफोन सेगमेंट से अपनी हिस्सेदारी कम नहीं होने देना चाहती है। यही वजह है कि वनप्लस आने वाले समय में अपना फोल्डेबल फोन और कई खास फीचर्स वाले फोन्स को लॉन्च करेगा। इसी बीच वनप्लस के एक फोन की काफी चर्चा चल रही है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Ace 2 Pro फोन की।

खबरों की मानें तो इस फोन में काफी बड़ी बैटरी लाइफ के साथ एडवांस फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। ये फोन लॉन्च होने से पहले ही अपनी खूबियों के दम पर छाया हुआ है। जानिए क्या है इसकी लीक हुई जानकारी।

ये भी पढ़ें: Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: मिड रेंज में तलाश रहे हैं बढ़िया टैबलेट तो इनके फीचर्स पर डाल सकते हैं एक नजर

OnePlus Ace 2 Pro की लीक डिटेल

दावा किया जा रहा है कि इस फोन में काफी बेहतरीन प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसे में इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी जा सकती है। फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 150W का एडवांस तकनीक वाला फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वहीं, फोन में 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 1240 x 2772 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया जाएगा। इसमें पंच होल स्क्रीन के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस सिस्टम मिल सकता है।

फीचर्सOnePlus Ace 2 Pro
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Display6.7 inches (17.02 cm)
Battery5000 mAh
Rear Camera50 MP + 8 MP + 2 MP
Front Camera16 MP

OnePlus Ace 2 Pro की संभावित कीमत

वनप्लस के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 39000 रुपये के दाम पर पेश किया जा सकता है। ध्यान रहे कि अभी तक इस फोन के बारे में सिर्फ खबरें है, कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: सारे काम धंधे छोड़कर लोग Maruti Suzuki Jimny की कर रहे हैं धड़ाधड़ बुकिंग, खूबियां जानकर आप भी खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026