---Advertisement---

YouTube: Google के नए फरमान से यूट्यूबर्स की बढ़ सकती हैं दिक्कतें, जानिए क्यों भ्रमित करने वाले वीडियो पर लिया जाएगा एक्शन

YouTube: अगर आप यूट्यूब पर क्रिएटर हैं तो आपके लिए गूगल का नया आदेश परेशानी खड़ा कर सकता है। जानिए क्या है पूरी कहानी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2024 2:55 अपराह्न

YouTube
Follow Us
---Advertisement---

YouTube: आपके पास स्मार्टफोन है तो जाहिर सी बात है कि आप उसमें यूट्यूब (YouTube) का भी इस्तेमाल करते होंगे। फास्ट इंटरनेट के दौर में बहुत सारे लोग रोजाना की खबरों और बड़ी जानकारियों को अक्सर यूट्यूब पर ही देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते समय कई बार कुछ हैरान करने वाली वीडियो सामने आ जाती है। कहने का मतलब है कि स्क्रॉल करते समय किसी वीडियो पर काफी लुभावना टाइटल या थंबनेल लिखा होता है। मगर अब ऐसा अधिक दिन तक नहीं चलेगा। दरअसल, Google इस सबंध में एक बड़ा कदम उठाया है।

YouTube को लेकर Google का बड़ा कदम

Google ने बताया है कि यूट्यूब पर गलत ढंग से पेश किए गए वीडियो को हटाया जाएगा। इनकी शुरुआत उन नई वीडियो के साथ किया जाएगा, जो हाल ही में यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई हैं। गूगल ने कहा है कि कई यूट्यूबर्स अपनी वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए भ्रमित करने वाले टाइटल्स का इस्तेमाल करते हैं। टेक कंपनी इस तरह के सभी वीडियो को गलत मानती है। गूगल के मुताबिक, भ्रमित करने वाले वीडियो पर क्लिक करने के बाद अंदर कुछ भी वैसा नहीं होता है, जैसा कि बाहर यूट्यूब टाइटल पर दिखाया जाता है।

नए फरमान से YouTube पर इन्हें होगी परेशानी

अगर आप यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते हैं। या फिर क्रिएटर का काम करते हैं तो आपके लिए गूगल के नए फरमान से परेशानियां बढ़ सकती हैं। गूगल के नए आदेश के बाद अब यूट्यूबर्स प्लेटफॉर्म पर किसी वीडियो के टाइटल या थंबनेल पर गलत जानकारी देते हैं। तो उनकी वीडियो के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। यूट्यूब से इस तरह की सभी वीडियो को हटा दिया जाएगा। ऐसे में उन क्रिएटर्स को अब पहले से ज्यादा सावधान होकर वीडियो टाइटल अपलोड करना होगा।

इस वजह से YouTube को लेकर आया है नया आदेश

रिपोर्ट्स की मानें, गूगल भारत में यूट्यूब प्लेटफॉर्म को बेहतर करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। ऐसे में सबसे पहले यूजर्स एक्सपीरियंस सुधारने के लिए गूगल ने यह कदम लिया है। गूगल के इस कदम से यूट्यूब पर भ्रमित करने वाले थंबनेल में कमी आएगी। साथ ही लोगों को वीडियो में वही देखने को मिलेगा, जिसके बारे में बाहर थंबनेल दिया गया है। फिलहाल यूट्यूब पर कई सारे ऐसे वीडियो टाइटल मौजूद हैं, जिनमें गलत शीर्षक दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026