---Advertisement---

अब YouTube Shorts से भी कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें Monetization के लिए क्या हैं नियम और शर्तें

YouTube Shorts: यूट्यूब सोशल मीडिया का एक जाना माना ऐप है। जिसपे करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं। लोग खबरें,फिल्म, सीरियल, कार्टून, गाने जैसे हजारों कॉन्सेप्ट्स को यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसपे पढ़ाई भी की जा सकती है। लोग यूट्यूब पर अपना कंटेंट बनाकर डालते हैं जिससे वो मोटी कमाई भी करते हैं। इसके ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 14, 2023 1:51 अपराह्न

YouTube Shorts
Follow Us
---Advertisement---

YouTube Shorts: यूट्यूब सोशल मीडिया का एक जाना माना ऐप है। जिसपे करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं। लोग खबरें,फिल्म, सीरियल, कार्टून, गाने जैसे हजारों कॉन्सेप्ट्स को यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसपे पढ़ाई भी की जा सकती है। लोग यूट्यूब पर अपना कंटेंट बनाकर डालते हैं जिससे वो मोटी कमाई भी करते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपना कंटेंट क्रिएट करना है जो लोगों को पसंद आना चाहिए। अगर आप अपने चैनल को मोनेटाइज कराना चाहते हैं तो आपको यूट्यूब पर 4000 घंटे का वॉच टाइम और 1000 सब्सक्राइबर्स चाहिए होंगे।

ये भी पढ़ें: OPPO RENO 9 5G VS OPPO RENO 10 5G: किस में है दमदार प्रोसेसर और कैमरा, आपको कौन सा SMARTPHONE खरीदना चाहिए

यूट्यूब शॉर्टेस से कमा सकते हैं पैसे

ये तो यूट्यूब की लॉन्ग वीडियो की बात है अगर आप यूट्यूब शॉर्ट्स बनाना चाहते हैं तो भी आप मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए पॉलिसी बिल्कुल अलग है। आप यूट्यूब शॉर्ट वीडियो से भी पैसे कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको यूट्यूब के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। इस बात की घोषणा गूगल ने आज कर दी है। अगर आप यूट्यूब शॉर्ट्स की मोनेटाइजेशन पॉलिसी को पास करते हैं तो आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब का शॉर्ट्स मोनेटाइजेशन मॉड्यूल एक्सेप्ट करना होगा और इसके लिए आपको 1 फरवरी से 10 जुलाई तक का समय मिलेगा। अगर आप कॉन्ट्रैक्ट साइन करके पोलिसी को एक्सेप्ट करते हैं तो आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। अगर आप एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो आपको इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा।

यूट्यूब शॉर्ट्स कैसे होंगे मोनेटाइज

अगर आप अपनी यूट्यूब शॉर्ट्स को मोनेटाइज कराना चाहते हैं तो यूट्यूब के नए पार्टनर प्रोग्राम को स्वींकार करना होगा। शॉर्ट्स पर पिछले 90 दिनों में 10 मिलीयन व्यूज होने चाहिए। इसके बाद आपकी शॉर्ट्स को मोनेटाइज कर दिया जाएगा। याद रहे कि शॉर्ट्स के व्यू टाइम को 4000 घंटे के वॉच आवर में नहीं जोड़ा जाएगा। साफ शब्दों में कहें तो आप अपने चैनल पर शॉर्ट्स और लॉन्ग दोनों तरह की वीडियो डाल सकते हैं। अगर आप यूट्यूब के पार्टनर प्रोग्राम को स्वींकार करते हैं तो आपकी शॉर्ट्स वीडियो का व्यू टाइम लॉन्ग वीडियो में काउंट नहीं किया जाएगा। लॉन्ग वीडिया का व्यू टाइम अलग काउंट होगा और शॉर्ट्स का अलग।

ध्यान रखें ये बात

इस YPP यानी यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम को स्वींकार करने के लिए आपको 1 फरवरा से 10 जुलाई तक का समय मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप को 10 जुलाई से पहले स्वींकार नहीं करते हैं तो आपको यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं आपने जिस एग्रीमेंट पर साइन किया है उस एग्रीमेंट को भी टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026