CM Yogi Adityanath: भारत-अमेरिका ट्रेड डील उत्तर प्रदेश के लिए साबित होगा गेमचेंजर, इन क्षेत्रों को मिलेगी नई गति; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद भारत के कई शहरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

CM Yogi Adityanath: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद भारत के कई शहरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। जिसमे उत्तर प्रदेश भी शामिल है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और भारत की अर्थव्यवस्था में एक अहम योगदान दे रहा है। वहीं अब भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग सीएम योगी आदित्यनाथ जी के $1 ट्रिलियन इकोनॉमी विजन को और सुदृढ़ करेगा। जो कई मायने में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। बताते चले कि उत्तर प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

भारत – अमेरिका ट्रेड डील से उत्तर प्रदेश को होगा जबरदस्त फायदा

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत-अमेरिका आर्थिक सहयोग मुख्यमंत्री myogiadityanath जी के $1 ट्रिलियन इकोनॉमी विजन को और सुदृढ़ करेगा। इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को नई गति मिलने के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर में निवेश व तकनीक के विस्तार से हाई-स्किल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यानि इस डील से कई क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तो पैदा होंगे ही, साथ ही राज्य की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा के एक दिन बाद गोयल ने लोकसभा में कहा कि दोनों देश जल्द ही समझौते का डिटेल्स देते हुए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।

इन क्षेत्रों में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद – CM Yogi Adityanath

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। जिससे रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में और सशक्त होगा उत्तर प्रदेश। डिफेंस कॉरिडोर में निवेश और तकनीक का विस्तार होगा। इसके साथ झांसी, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, और आगरा जैसे नोड्स टेक्नोलॉजी हब होंगे। इसके साथ ही इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और एयरोस्पेस क्षेत्र में हाई-स्किल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही एमएसएमई सेक्टर को रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से यूपी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

 

 

Exit mobile version