कल का मौसम 1 April 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर पहाड़ी और पूर्वी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, चारों तरफ आसमानी आफत का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों पर तो मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई राज्यों के किसानों पर खतरा मंडराने लगा है। यहां तक की बिहार में हुई बारिश और ठनका के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 1 April 2026 कैसा रहने वाला है?
उत्तराखंड, हिमाचल में भीषण बारिश, भूस्खलन का अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 1 और 4 अप्रैल को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा और 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान यही स्थिति रहेगी। जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
बिहार-झारखंड में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। विभाग के मुताबिक छपरा, हाजीपुर, बक्सर, आरा, सासाराम, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश और ठनका अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने किसानों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही विभाग की तरफ से आने वाले कुछ दिनों के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा विभाग ने झारखंड में भी बारिश, आंधी और तूफान का तेज अलर्ट जारी कर दिया है।
पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को भी यही स्थिति रहेगी। असम और मेघालय में 31 मार्च और 1 अप्रैल को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को और अरुणाचल प्रदेश में 1, 2, 5 और 6 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।






