PSL 2026: एक बहुत पुरानी कहावत है कि ‘नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है’। यह कहावत पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल पीएसएल यानि (पाकिस्तान सुपर लीग) के पहले मैच में ऐसा विवाद हुआ, जिससे पीसीबी के साथ-साथ पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है।
गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के पहले मैच ने सोशल मीडिया पर गलत कारणों से हलचल मचा दी। पहली पारी के बीच जब कलंदर्स बल्लेबाजी कर रहे थे, तो प्रशंसकों ने देखा कि केवल पांच ओवरों के बाद ही गेंद गुलाबी हो गई थी, जिससे कई लोग हैरान रह गए। और अब जमकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और पीएसएल की खिचांई कर रहे है, और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
PSL 2026 होते हुए पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती
दरअसल पीएसएल 2026 का पहला बैच गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। पहली पारी के बीच जब कलंदर्स बल्लेबाजी कर रहे थे, तो प्रशंसकों ने देखा कि केवल पांच ओवरों के बाद ही गेंद गुलाबी हो गई थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे कि आखिर बॉल सफेद से अचानक पिंक कैसे हो गई।
इसके अलावा लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, कई प्रशंसक प्रसारण की खराब गुणवत्ता से भी नाराज थे, क्योंकि 4K वीडियो रिज़ॉल्यूशन का विज्ञापन किए जाने के बावजूद कैमरे हिल रहे थे और फुटेज धुंधली थी। बता दें कि आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियम लीग की बराबरी करने के लिए पाकिस्तान ने पीएसएल की शुरूआत की थी, लेकिन हर साल कुछ ना कुछ कारणों से पाकिस्तान की बेइज्जती हो ही जाती है। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान सुपर लीग पर यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को SheR•ALI नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि
🚨The Ball has completely turned from white to pink in just 5 overs, Something is seriously wrong out there pic.twitter.com/FT4Kbm0xjs
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
‘पजामा सलवार लीग’ एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
“मुझे आश्चर्य है कि आप इसके लिए भारत को दोषी नहीं ठहरा रहे हैं”। एक और यूजर ने लिखा कि
“जर्सी इतनी घटिया क्वालिटी की है कि उसका कलर बॉल पे आ गया। पीएसएल के लिए एक और अपमान”। हालांकि यह पाकिस्तान के लिए नया नहीं है।
