---Advertisement---

Delhi News: जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की चोरी, छत काटकर जेवरात उड़ा ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Delhi News: दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम की दीवार काटकर करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यह चोरी भोगल इलाके के उमराव ज्वेलर के यहां हुई है। बताया जा रहा है की ज्वेलरी शोरूम की दीवार में छेद कर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दीवार काटकर ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 26, 2023 9:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम की दीवार काटकर करोड़ों रुपये की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यह चोरी भोगल इलाके के उमराव ज्वेलर के यहां हुई है। बताया जा रहा है की ज्वेलरी शोरूम की दीवार में छेद कर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दीवार काटकर चोर शोरूम के लॉकर रूम में घुसे और करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

चोरों ने उड़ाई 25 करोड़ की ज्वेलरी

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दिल्ली के भोगल इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाई और लगभग 25 करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जब मालिक सुबह ज्वेलरी शोरूम पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। शोरूम में एक बड़ा सा छेद देखकर हर कोई हैरान था। दरअसल, चोरों ने अंदर घुसने के लिए दीवार में बड़ा छेद किया और फिर घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।

चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना का पता चलते ही ज्वेलरी शोरूम के मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी और अपना बयान दर्ज करवाया। ज्वेलरी शोरूम के मालिक का दावा है कि 20 से 25 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह रविवार को भी दुकान बंद थी। सोमवार को शोरूम में छुट्टी रहती है। आज सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो सोने और चांदी से बनी चीजें गायब थीं। उन्होंने बताया कि इस चोरी को अंजाम देने वाले चोर शोरूम की छत तोड़कर शोरूम में घुसे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment