---Advertisement---

चलते-फिरते 7 स्टार होटल Brabus Motorhome पर फिदा हुए Anand Mahindra, वीडियो देख यूजर्स करने लगे इंडियन वर्जन की डिमांड

Anand Mahindra Viral Video: आनंद महिन्द्रा ने Brabus Motorhome का एक वीडियो शेयर किया है। ये एक चलते-फिरते होटल की तरह है, जो कि लग्जरी घर जैसा एहसास कराएगा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 20, 2024 5:50 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 21, 2024 2:14 अपराह्न

Anand Mahindra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Anand Mahindra Viral Video: आनंद महिन्द्रा अकसर अपने एक्स (X) अकाउंट पर प्रेरणादायक वीडियो और फोटोज को शेयर करते हैं। इन्हें देख कर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं देते हैं। एक बार फिर से महिन्द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लग्जरी घर की खूबियों से लैस Brabus Motorhome का वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही लिखा है कि, यह वाहन नहीं है… यह प्राइम रियल एस्टेट है। इस मोटर होम में वो तमाम तरह की खूबियां हैं जो कि, किसी 7 स्टार होटल में होती है। जिन लोगों को सड़कों पर लंबा सफर करने का शौक होता है उन लोगों के लिए ये एक दम बेस्ट है। ये मोटरहोम पहाड़ों, बर्फ से लेकर रेगिस्तान और टूटे-फूटे रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ता है।

Anand Mahindra के द्वारा शेयर किए गए Brabus Motorhome की खूबियां जानें

आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को देख यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है।

Watch Video

लेकिन क्या आप इस लग्जरी मोटर होम की खूबियां जानते हैं? Brabus BIG BOY 1200 को हालहि में जर्मन ब्रैबस कंपनी ने पेश किया है। इसकी कीमत 12 से 13 करोड़ के आस-पास है। इस बस की तरह दिखने वाली मोटर होम की लंबाई लगभग 12 मीटर है। इसमें 12.8 लीटर के छह-सिलेंडर टर्बो डीज़ल इंजन लगा हुआ है। जो कि, 530 की पावर और 1918lb-ft पर 56mph की टॉर्क देता है। इसमें एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट लगा हुआ है। इतना ही नहीं इस पूरे मोटर होम में 4 स्मार्ट टीवी के साथ टॉयलेट-वॉशरुम, बेडरुम,सैलून और किचन की सुविधा दी गई है। ये प्रीमियम इंटीरियर इलेक्ट्रिक स्लाइड सिस्टम से लैस है। इसे आराम से जरुरत के हिसाब से बदला जा सकता है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स लगे हुए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जर्मन कंपनी BRABUS का ये पहला मोटरहोम है। इसमें सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा मॉनिटर लगा हुआ है वहीं, हर मौसम के हिसाब से लाइट्स लगी हुई हैं। इसे 56 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें एसी और हीटर की भी सुविधा दी गई है।

खूबियां देख यूजर्स करने लगे डिमांड

आनंद महिन्द्रा ने Brabus Motorhome के वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर 20 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया है। इस पर 38 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि,हमें भी कुछ ऐसा ही चाहिए। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि “पहियों पर घर”। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, ‘इसका इंडियन वर्जन जरुर लाना।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026