---Advertisement---

Animal Video: कुत्ते को निहारते-निहारते तेंदुए का जागा जानवर, पलक झपकते ही उठाकर हुआ फरार, देखते रह गए घरवाले

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें वह घर के दरवाजे से कुत्ते को उठाकर ले जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 2:40 अपराह्न

ANIMAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: तेंदुआ (Leopard) अपनी तेज रफ्तार और दिमाग के लिए जाना जाता है। पलक झपकते ही ये अपने शिकार को लेकर फरार हो जाता है। यही वजह है कि, इसे देखते ही इंसान हो या फिर कोई अन्य जीव हो भाग जाता है। इंटरनेट पर आए दिन (Leopard viral video) छाए रहते हैं। एक ऐसा ही तेंदुए का (Animal Video) चर्चा में है। इस वीडियो में तेंदुआ कुत्ते को घर के दरवाजे से उठाकर ले जाता है। इतना ही नहीं हमला करने से पहले वह कुत्ते को काफी देर तक निहारता भी रहता है।

कुत्ते पर तेंदुए ने किया हैरतअंगेज तरीके से हमला

https://twitter.com/TheBrutalNature/status/1857079039736893698

इस Animal Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट से 14 नवंबर को नवंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो एक CCTV फुटेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, घर के दरवाजे पर एक तेंदुआ खड़ा है और सो रहे कुत्ते को ताक लगाकर काफी देर तक देखता रहता है। इसके बाद वह अचानक से कुत्ते पर हमला कर देता है। इस दौरान कुत्ता अपने आप को बचाने की काफी कोशिश करता है। लेकिन तेंदुए की ताकत के आगे चित हो जाता है। कुत्ते को अचेत करने के बाद तेंदुआ उसे लेकर सीढ़ियों से भाग जाता है। इस हमले की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकलते हैं और स्थिति का जायजा लेते हैं लेकिन तब तक तेंदुआ इस कुत्ते को लेकर फरार हो चुका होता है।

Animal Video यूजर्स को चौंका रहा

इस (Leopard viral video) को देख लोग काफी हैरान हैं। ये घटना कब और कहां की है , इसके बारे में आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस (Animal Video) को देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कुत्ते सी सूंघने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है..मैं ये देखकर हैरान हूं कि, तेंदुआ कुत्ते के इतने नजदीक खड़ा रहा और उसे पता तक नहीं चला”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “इंसानी आबादी में ये तेंदुआ कैसे पहुंचा?”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026