---Advertisement---

Animal Video: बेचारी मां! नवजात बच्चे को शेरों के झुंड से बचाने के लिए अकेले भिड़ी भैंस, वीडियो का अंत हिला देगा दिमाग

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक भैंस का वीडियो देखने को मिल रहा है। इसमें वह अपने नवजात बच्चे को बचाने के लिए शेरों से झुंड से भिड़ गई।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 5, 2024 1:40 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: मां अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यही वजह है कि, मां को ईश्वर के बाद दूसरा दर्जा दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक दिल को दला देने वाला भैंस का वीडियो (Buffalo Video) सामने आया है। इस वीडियो में शेरों का झुंड भैंस के नवजात बच्चे का शिकार करने के लिए हमला कर देता है। इसके बाद भैंस के अंदर की ममता जाग जाती है और वो अपनी जान की परवाह किए बगैर ही शेरों के झुंड से भिड़ जाती है। इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि, अब सामने आयी है।

नवजात बच्चे को बचाने के लिए शेरों के झुंड से भिड़ी भैंस

भैंस और उसके नवजात बच्चे को शिकार करते शेरों को वीडियो (Lion Attack video) को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो को किसी जंगल में रिकॉर्ड किया गया है।

Watch Video

जिसमें देखा जा सकता है कि, घास के मैदान में एक भैंस जैसे ही बच्चे को जन्म देती है वैसे ही वहां पर शेरों का झुंड आ जाता है और उसके नवजात बच्चे को शिकार करने के लिए हमला करने लग जाता है। बच्चा देते ही मां इन शेरों से भिड़ जाती है। वह बार-बार उसके बच्चे के करीब आ रहे शेरों को सीगों से भगा रही है और अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही है। भैंस और शेरों के बीच ये भिड़ंत काफी देर तक चलती रहती है। वीडियो के अंत में शेर उसके बच्चे को उठाकर ले जाते हैं और कुछ शेर इस भैंस पर ही हमला कर देते हैं। वीडियो (Animal Video) में आगे क्या हुआ? इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन भैंस का बच्चा शेरों का शिकार बन जाता है और शेर भैंस पर काबू पा लेते हैं। ये वीडियो कब और कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Animal Video पर क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को good_bye0all नाम के इंस्टाग्राम पर 7 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 700 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कुछ यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, मां तो मां होती है।वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, कैमरामैन इन्हें बचा सकता था। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026