---Advertisement---

Animal Viral Video: शेरनियों को सांप समझकर इकलौते नेवले ने बुरी तरह से धोया, वीडियो देख झूम उठे लोग

Animal Viral Video: नेवले ने ऐसा क्या किया जिसे देख एक साथ डर गई तीन शेरनियां। इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2024 4:17 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप और नेवले की लड़ाई कितनी जानलेवा होती है ये दुनिया जानती है। सांप और नेवला एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं। ये जहां पर भी एक दूसरे को देख लेते हैं बस हमला कर देते हैं और तब हार नहीं मानते जब तक किसी एक की जान ना चली जाए। लेकिन क्या आपने कभी किसी नेवले को एक नहीं बल्कि तीन शेरनियों से टकराते हुए देखा है? हम दावे से कह सकते हैं। इसके बारे में आपने शायद ही कभी सोचा होगा। लेकिन इस Animal Viral Video को देखने के बाद आज आपका दिमाग ना चकरा जाए तो कहना। दरअसल, कैमरे में एक ऐसा नजारा कैद हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान के साथ हंस-हंसकर लोट-पोट है।

नेवले को देख तीन शेरनियों को आया खौफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Crazy Clip नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक नेवला शेरनियों से टकरा जाता है। जिसे देखकर पहले तो ये शेरनियां हैरान होती है। लेकिन ये बाद में डरने लगती है। इस नेवले को जरा भी अंदाजा नहीं है कि, वो किस तरह से इन शेरनियों से पंगा ले रहा है। हैरानी की बात ये है कि, वो इन शेरनियों पर उलछ-उछलकर हमला भी कर रहा है। लेकिन ये शेरनियां चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही हैं।

Animal Viral Video देख यूजर्स नेवले की कर रहे तारीफ

ये वीडियो काफी मजेदार है क्योंकि ये तीनों शेरनियां एक मामूली से नेवले से हार जाती हैं। इतना ही नहीं इन शेरनियों को इस नेवले ने काफी डरा भी दिया है। छोटे से नेवले के आगे बेबस पड़े इन बड़े खूंखार जानवरों को देख लोग इंटरनेट पर काफी मजे ले रहे हैं। लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, क्या खौफ है। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे है कि, ये शेरनियां ऐसे डर रही हैं जैसे कि पहली बार नेवले को देख रही हों। इस वीडियो को 26 मई को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर 8 लाख 86 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026