Animal Viral Video: काले पिल्ले को चुमते ही खुशी से नाच उठा भूरा कुत्ता, वीडियो देख मजा आ जाएगा

viral video

viral video

Viral Video: हम इंसानों को जब किसी पर प्यार आता है तो अपने प्यार को किस या चुमकर बयां करते हैं। एक किस किसी भी रिश्ते में प्यार भर देती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को किस लेते हुए देखा है। अगर नहीं देखा तो इस बेहद क्यूट Animal Viral Video में देख लीजिए। जिसे देखकर आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी और अपनी हंसी को रोक नहीं सकेंगे। ये वीडियो इतनी अच्छी है कि, यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं।

पिल्ले को चूमकर झूम उठा कुत्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्यारा सा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटा सा काला पिल्ला सीढ़ियों के नीचे खड़ा है। वहीं, दूसरी तरह एक बड़ा भूरा कुत्ता सीढ़ियों के ऊपर खड़ा है। दोनों एक -दूसरे के नजदीक आने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सीढ़ी होने के कारण वो एक-दूसरे के करीब नहीं जा पा रहे हैं। तभी कुछ ऐसा होता है की भूरा कुत्ता खुशी से नाचने लग जाता है। दरअसल, वो नीचे खड़े काले पिल्ले को किस कर लेता है। जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो ऊपर गोल-गोल घूमकर नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर करता है। इसके साथ ही छोटा पिल्ला भी ये सब देखकर काफी खुश होता है।

Viral Video यूजर्स को आ रहा पसंद

इस वीडियो तो Buitengebieden नाम के एक्स पेज से The first kiss कैप्शन के नाम से ये वीडियो आज ही शेयर की गई है। जिस पर अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे है। यूजर्स को इन दोनों पालतू जानवरों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version