---Advertisement---

Animal viral video: शेरनी के हमले का हिरण ने दिया मुंहतोड़ जवाब, घबराकर उल्टे पैर इस तरह भागी खूंखार शिकारी

Animal viral video: शेरनी शिकार करने के लिए आती है लेकिन हिरण से मात खा जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हिरण का शिकार करने आई शेरनी को उल्टे पांव भागना पड़ता है और ऐसे में वीडियो वायरल होना तो लाजमी है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 27, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal viral video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो को देखना लोगों को काफी पसंद है। यही वजह है कि एनिमल वायरल वीडियो चर्चा में होते हैं। दो जानवर आपस में कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं जो ट्रेंड में होता है। वाइल्डलाइफ वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और दो जानवरों की हरकत अक्सर चर्चा में होती है। इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें शेरनी के हमले का हिरण ने कुछ इस तरह जवाब दिया कि यह वीडियो वायरल हो गया। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और हिरण की तारीफ कर रहे हैं। आईए देखते हैं क्यों।

आखिर क्या खास है इस वीडियो में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि शेरनी तेजी से आकर हिरण पर झपट्टा मारती है लेकिन पहले से सजग हिरण खुद को बचाने में कामयाब होता है। ऐसे में उलटे पांव शेरनी को भागना पड़ता है। जी हां, शेरनी के दाम और अचानक आक्रमण करने के बावजूद हिरण पर कोई असर नहीं होता है और वह खुद को बचा लेता है। ऐसे में खुद शिकार करने आई शेरनी दुम दबाकर भाग जाती है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसमें शिकारी को मात खानी पड़ती है

वीडियो देख यूजर्स दे रहे मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और हिरण की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “वह खेलना चाहती थी और तैरना चाहती थी वह भूखी नहीं थी।” एक और यूजर ने कहा, “बंदर बोला हाजमोला हाजमोला।” एक और यूजर ने कहा, “यह काफी अलग है और खूबसूरत है।” एक और यूजर का कहना है “यह वाकई हैरान कर देने वाली है।” वहीं वीडियो को सेवेज एनिमल इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 15000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment