---Advertisement---

Animal viral video: समुंदर किनारे गेंद के साथ अकेला मस्ती करता दिखा डॉगी, मासूमियत पर दिल हारे लोग

Animal viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉगी खुद के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इस डॉगी की तारीफ कर रहे हैं। वह अकेले जिस तरह मस्ती कर रहा है उसे देर लोग कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल इस वीडियो को लोग खूब पसंद करते नजर आए।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 10, 2023 5:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal viral video: डॉगी के वीडियो को देखना लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि डॉगी के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इस सबके बीच एक स्ट्रीट डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप दिल हार जाएंगे। जी हां, इस वीडियो में डॉगी अकेले मस्ती करते हुए नजर आ रहा है और यूजर्स के लिए यह वीडियो वाकई काफी खास है। ऐसे में यह डॉगी दुनियादारी से दूर अकेले इंजॉय करता नजर आया। इसे देखने के बाद लोग जमकर प्यार लुटाते हुए दिखे।

क्या है वीडियो में खास

यह बात सच है कि पेट डॉग के लिए घर में कोई कमी नहीं होती है लेकिन स्ट्रीट अपना मनोरंजन भी खुद करते हैं और खाना भी खुद जुटाते हैं। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रीट डॉग अपने मुंह में गेंद लेकर आता है और समुद्र के किनारे इसके साथ खुद खेलते हुए दिखाई देता है। कभी वह बॉल को पानी में फेंकता है तो कभी उसे पानी से उठा लेता है। वहीं वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि डॉगी पानी के अंदर कूद कर स्विमिंग करते हुए नजर आता है। यह वीडियो किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है और डॉगी की मासूमियत पर लोग दिल हार रहे हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे एंडलेस पेन इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जिस पर 47000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर फैंस मजेदार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रेक्टिस एक डॉग को परफेक्ट बनता है।” एक और यूजर ने कहा, “कभी-कभी अपनी खुशी खुद ही ढूंढनी पड़ती है।” एक और यूजर ने का कहा, “यह रविंद्र जडेजा जैसा बेस्ट फील्डर बनेगा एक दिन।” एक और यूजर का कहना है “प्रैक्टिस एक कुत्ते को वर्ल्ड कप जीत सकता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Leave a Comment