---Advertisement---

Animal Viral Video: रिश्वत देकर रील बना रहे लड़के को देख हाथी का खौला खून, एक पटकी में निकाला सारा टशन, आप भी देखें

Animal Viral Video: हाथी के साथ रील बनाना लड़के को काफी महंगा पड़ा, अब इसका वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2024 2:20 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाकर हर कोई फेमस होना चाहता है। यही वजह है कि, लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। लाइक्स पाने के लिए कभी-कभी वो अपनी जिंदगी को भी मुसीबत में डाल देते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें कभी जान देकर चुकाना पड़ता है तो कभी भारी-भरकम चालान कटवाकर लेकिन उसके बाद भी ये लोग नहीं मानते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही Animal Viral Video लेकर आए हैं। जिसे देखने के बाद आपकी काफी देर तक हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, एक लड़के ने हाथी को थोड़ी सी घास देकर रिश्वत देने की कोशिश की है, जिसके बाद हाथी ने इस रील प्रेमी का एक झटके में ही सारा टशन निकाल दिया। जिसका वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है।

हाथी के साथ रील बनाना लड़के को पड़ा भारी

इस Animal Viral Video में देखा जा कता है कि, एक लड़का थोड़ी सी घास लेकर हाथी के पास जाता है और उसे खिलाने लगता है। घास को देखकर हाथी उसे खाने लगता है, तभी ये लड़का उसकी सूंड को सहलाने लग जाता है जो कि, इस हाथी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है और वो जोर का झटका अपनी सूंड से देते हुए लड़के को पटक देता है।

जिसके बाद ये लड़का काफी दूर जाकर गिर जाता है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है जो कि, अब काफी तेजी से फैल रही है। इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस लड़के की काफी क्लास लगा रहे हैं और बोल रहे हा कि, हाथी को जरा सी घास देकर क्या इसने रील बनाने के लिए खरीद लिया है।

Animal Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Animal Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी डालते हुए लिखा गया है कि, एक हाथी और इंस्टाग्राम रीलर के बीच कलेश। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि, हाथी को कॉन्टेंट समझना इस रीलर को भारी पड़ गया है।

वहीं, कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, हाथी इस वीडियो वाले की चालाकी समझ गयी है। इस तरह इस वीडियो में दिख रहे लड़के की लोग जमकर मजाक उडा़ रहे हैं। इस वीडियो को शनिवार को अपलोड किया गया था। जिस पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026