---Advertisement---

Animal Viral Video: शेरनी की लगातार कोशिश के बाद भी नहीं मिला शिकार, शेर ने एंट्री लेते ही दिखाया दम

Animal Viral Video: लगातार कोशिश के बाद भी शेरनी के हाथ नहीं आया शिकार, चर्चा में है शेर की धाकड़ एंट्री, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 2:32 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और वह अपने शिकार करने के कौशल को लेकर जाना जाता है। जंगल में हर जंगली जानवर के बीच में रौब दिखाता शेर अपने एक आवाज से न सिर्फ जंगली जानवर बल्कि लोगों की भी बोलती बंद कर देता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शेर की धाकड़ एंट्री के साथ ही उसका राजा वाला अंदाज देखने लायक होता है। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यह कह देंगे कि यूं ही नहीं धाकड़ किंग कहलाता है शेर।

शेरनी के हाथ नहीं लगा शिकार

इस छोटे से वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि किस तरह शेर शिकार को लेकर काफी फोकस होता है। वीडियो में शेरनी काफी समय तक अपने शिकार के लिए मेहनत कर रही होती है लेकिन हाथ नहीं आता है। वह अपने शिकार के पीछे दूर-दूर तक जाती है लेकिन निराशा ही हाथ लगता है। उसके बाद होती है शेर की एंट्री और आते ही जिस तरह शेर ने अपने शिकार पर झपट्टा मारा इसे देखने के बाद आप यह कहेंगे कि यूं ही नहीं जंगल के राजा है शेर खान।

शेर के दमदार अंदाज को देख दीवाने हुए लोग

वायरल वीडियो में शेरनी के आगे से शिकार करके चला गया शेर तो देखते ही रह गई शेरनी। मुंह छुपा कर भागने पर हुई मजबूर और इस वीडियो को देखने के बाद लोग शेर की तारीफ कर रहे हैं और उसके दाम पर प्यार लुटा रहे हैं। वाइल्ड एनिमल इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और शेर का यह दमदार अंदाज फिलहाल खूब ट्रेंड में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर के आगे शेरनी की भी नहीं चलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026