---Advertisement---

Animal Viral Video: सांडों की भयंकर लड़ाई ने लगाए चलती ट्रेन के ब्रेक, यूजर्स बोले- “बस यही देखना बाकी था”

Animal Viral Video: दो सांडों की भयंकर लड़ाई को देख रुकी चलती हुई ट्रेन, वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2024 3:36 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सांडों के हमले और लड़ाई के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं। आज Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, क्योंकि पहली बार शायद ऐसा हो रहा होगा जब दो बैलों की भयंकर लड़ाई को देखकर चलती हुई ट्रेन को ब्रेक लगाने पड़ गए।

सांडों की लड़ाई ने रोकी ट्रेन

इंटरनेट पर रेलवे ट्रैक पर दो बैलों की लड़ाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बैल लड़ते-लड़ते रेलवे ट्रैक पर आ गए है, तभी वहां पर एक ट्रैन आ जाती है। ट्रैक पर ट्रेन को देख ऐसा लगता है मानों अब ये बैल नहीं बचेंगे लेकिन तभी चमत्कार होता है और ट्रेन रुक जाती है।

ट्रेन की पटरी पर जिस तरह ये बैल एक-दूसरे के सींगों में सींग डालकर लड़ रह है , उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह आज एक-दूसरे की जान ले लेंगे। लेकिन उन्हे जरा भी अंदाजा नहीं कि, ट्रेन भी उनकी जान ले सकती थी। फिलहाल ट्रेन के ड्राइवर की सूझ-बूझ के चलते ये ट्रेन रुक गई लेकिन इन सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। फिर इन लड़ते सांडों को एक व्यक्ति के द्वारा हटाया जाता है।

Animal Viral Video पर यूजर्स की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को parvez_alam_vlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, “दो बैलों की लड़ाई रेलवे पटरी पर हो रही थी तभी अचानक ट्रेन आ गयी फिर देखो आगे क्या हुआ |” इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूडर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, बस यही देखना बाकी रह गया था। इस तरह ये वीडियो काफी फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026