---Advertisement---

Animal Viral Video: बाघ पर आफत बनकर टूटी बकरी, बुरी तरह से पिटते हुए वीडियो हुआ वायरल, देख नहीं हो रहा यकीन

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर बाघ को बकरी काफी मार रही है। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 25, 2024 5:05 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बाघ को जंगली जानवरों में काफी खतरनाक माना जाता है। ये शरीर और दिमाग दोनों से ही काफी ताकतवर होता है। एक बार बाघ के मुंह में शिकार आ जाए तो वो छोड़ता नहीं हैं। बाघ से बड़े- बड़े जानवरों को अपना शिकार बनाता है, लेकिन क्या कभी आपने किसी बाघ को बकरी से पिटते हुए देखा है। हम दावे से कह सकते हैं , इससे पहले आपने ना तो ये सुना होगा और ना ही देखा होगा। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका ये सारा भ्रम खत्म हो जाएगा, क्योंकि पहली बार कैमरे के सामने एक बकरी ने बाघ को सींग से मारा है। ये हैरान करने वाला वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी फैल रहा है।

बकरी ने बाघ को मारा

इंस्टाग्राम पर एक Animal Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक लड़के के हाथ में दो रस्सियां हैं, जिसमें एक से बाघ बंधा हुआ है तो, वहीं दूसरी रस्सी से बकरी बंधी हुई है। बाघ को अपने सामने देख बकरी को अचानक से गुस्सा आ जाता है और वो बाघ पर अपने सींग से हमला कर देती है। हमला होते ही ये बाघ काफी डर जाता है और जमीन पर बैठ जाता है, जबकि बकरी वहीं खड़ी रहती है। वीडियो में देख रहा बाघ का बच्चा अभी काफी छोटा है। जिसकी वजह से वो समझ नहीं पा रहा है कि, ये सब हो क्या रहा है?

Animal Viral Video में कैद हुआ अनोखा नजारा

इस हैरत में डाल देने वाली वीडियो को nouman.hassan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 16 जून को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। जिस तरह से ये बकरी इस बाघ पर हमला कर रही है, शायद इस बकरी को भी अंदाजा नहीं है कि, वो किस ताकतवर जानवर से टकरा रही है। बेहरहाल अब मामली जो भी हो लेकिन बाघ को मारते हुए बकरी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026