---Advertisement---

Animal Viral Video: नाले में मिला भारी भरकम अजगर, रस्सी से पकड़े हुए लोगों को आई नानी याद

Animal Viral Video: नाले में फंस गया अजगर, बचाने के लिए लटकाया गया रस्सी, बाहर निकालने के लिए लोगों के छूट गए पसीने, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 5:51 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाते हैं। वाइल्डलाइफ लवर्स के बीच अजगर का वीडियो खूब चर्चा में रहता है। विशालकाय अजगर की कभी किसी जानवर से भिड़ंत तो कभी अटैक मोड लोगों के बीच चर्चा में है लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। गड्ढे में फंसे एक अजगर को बचाने के लिए कुछ लोगों ने इस कदर मेहनत की जिसे देखने के बाद आपको भी पसीने आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अजगर ने भी दिखाई चालाकी

यह सच है कि अजगर से डर कर लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नाले में एक विशालकाय अजगर मिला तो उसे निकालने के लिए लोग काफी जद्दोजहद करते हुए नजर आए। वीडियो की शुरुआत होती है एक रस्सी से जो नाले में लटक रही है और फिर दिखाई देता है अजगर जो बड़ी ही चालाकी से उस रस्सी में खुद को लपेट लेता है ताकि वह ऊपर आ सकें।

लोगों के छूट गए पसीने

आप देखेंगे कि कैसे अजगर खुद को उस रस्सी में लपेटकर ऊपर आने की कोशिश में रहता है। कई बार वह फिसलता है लेकिन अंत तक लोग उसे ऊपर खींचने में कामयाब हो जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई बार उस रस्सी से अजगर फिसल भी जाता है लेकिन बावजूद इसके लोग उसे लगातार खींचते जा रहे हैं और अंत में अजगर बाहर आ जाता है। वीडियो को baongancamera इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिस पर 58000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin B12

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026