---Advertisement---

Animal Viral Video: शिकारी हुआ शिकार! सांप-चील की इस अद्भुत जंग को देख बोले यूजर्स ‘क्या ईगल बनेगा रे तू’

Animal Viral Video: चील और सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, यहां पर चील बुरी तरह से फंस गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 25, 2023 2:10 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल का किंग भले ही शेर को कहा जाता हो लेकिन, आसमान का किंग चील ही है। चील के चुंगुल में अगर कोई चीज फंस जाए तो उसका बचना नामुकिन है। चील अपनी नजर और शिकार के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, ये अपनी ताकत और दिमाग से पूरे आसमान पर राज करती है। लेकिन वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके मुंह से भी शायद कुछ ऐसा ही निकले।

चील और सांप का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक चील और सांप का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक चील जमीन पर अपने पंजों से सांप को दबोचे हुए है। इस दौरान सांप बुरी तरह से फड़फड़ा रहा है। इस बीच अचानक से बाजी पलटी है और सांप चील को अपने कब्जे में ले लेता है। वो चील की गर्दन पर बुरी तरह से लिपट जाता है। जिसके बाद चील की हालत खराब हो जाती है। वो अपनी जान को बचाने के लिए सांप की पकड़ को छोड़ देती है। इसके साथ ही सांप बुरी तरह से इस चील पर लपेट देता है। ये वीडियो काफी विचलित करने वाला है।

शिकार करना चील को पड़ा भारी

ऐसा माना जाता है कि, चील को सांप खाना बेहद पसंद होता है। जिसकी तलाश में वो नजर गाड़कर घूमती रहती है और उसे जब भी मौका मिलता है वो जहरीले से जहरीले सांप को मार डालती है। लेकिन इस बार कुछ अलग हो गया है। इस वीडियो में शिकारी ही शिकार होता हुआ दिख रहा है। जिस पर लोगों के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा -‘क्या ईगल बनेगा रे तू’। इस वीडियो को remix_reels_uploder नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026