---Advertisement---

Animal Viral Video: झुलसाने वाली गर्मी में विशालकाय मगरमच्छ नहर में जाने के लिए करता दिखा मशक्कत, देखिए क्या हुआ आगे

Animal Viral Video: नौतपा के बीच मगरमच्छ पानी से निकला तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह वापस पानी में जाने के लिए किस कदर मेहनत करते हुए दिखा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 4:04 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी का राजा मगरमच्छ अगर सड़क पर आ जाए तो नजारा क्या होगा। इसके चंगुल से कोई नहीं बच पाता है। यह बात सच है कि अपने शिकार को लेकर यह काफी चर्चा में रहता है और यह जिसको भी पकड़ ले वह इंसान हो या जानवर यमराज भी उसे नहीं बचा सकता। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरोरा में एक विशालकाय मगरमच्छ गंग नहर से बाहर निकल आया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के प्राण उड़ गए हैं और यह हर किसी के लिए झटके से कम नहीं है।

नहर से बाहर निकल आया विशालकाय मगरमच्छ

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशालकाय मगरमच्छ नहर से बाहर निकल आया है और वह पानी में वापस जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बार-बार रेलिंग पर चढ़ता है लेकिन नहर में वापस जाने में सफल नहीं हो पाता है। चिलचिलाती गर्मी में शायद मगरमच्छ को भी ऐसा ही लगा होगा कि मैं तो पानी में ही ज्यादा सही था। नहर के बाहर निकलने के बाद मगरमच्छ की हालत देखने लायक है क्योंकि वह बार-बार रेलिंग पर चढ़ रहा है बार बार नाकामयाब होने के बावजूद।

मगरमच्छ को देख आसपास में दहशत का माहौल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ को इस हाल में देखने के बाद वहां आसपास आ जा रहे लोग दहशत में हैं और वह नजारे को देखने के बाद वहां से निकल जाते हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए यह भी बताया गया है कि वन विभाग ने मगरमच्छ को बचाकर पानी में छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर @SachinGuptaUP एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को कैप्शन में लिखा गया, “यूपी बुलंदशहर जिले के नरोरा में यह मगरमच्छ गंग नहर से बाहर निकल आया वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा। मगरमच्छ भैया यहां नौतपा चल रहा है पानी में ही रहिए। इस वीडियो को 67000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026